Celebrity Fitness: एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा खुद को फूडी कहती हैं लेकिन अपनी सेहत का भी पूरा ख्याल रखती हैं और इसीलिए सबसे फिट सेलेब्स में मलाइका की गिनती होती है. मलाइका ना सिर्फ एक्सरसाइज से शेप में रहती हैं बल्कि उनकी डाइट का भी उनकी फिटनेस में बड़ा रोल है. अपने एक ऐसे ही इंटरव्यू में मलाइका (Malaika Arora) ने अपनी डेली डाइट और रूटीन का जिक्र किया है जिसमें वे बता रही हैं कि वे सुबह के समय क्या खाती हैं, किन मसालों का पानी पीती हैं, उनका ब्रेकफास्ट कैसा होता है और लंच में वे किन फूड्स को शामिल करती हैं. आप भी मलाइका की इस डाइट से आइडिया ले सकते हैं और फिट हो सकते हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मलाइका अरोड़ा की डेली डाइट | Malaika Arora's Daily Diet
मलाइका ने बताया कि अपने सुबह की शुरुआत वे वॉटर थेरैपी से करती हैं. मलाइका की वॉटर थेरैपी आधे घंटे से 45 मिनट तक चलती है जिसमें वे हल्दी शॉट्स, जीरा शॉट्स, जीरा आजवाइन का पानी (Jeera Ajwain Water) पीती हैं जिसे वे रात में ही भिगोकर रखती हैं और गर्म पानी में नींबू डालकर पीती हैं. इसके बाद वे ग्रीन जूस पीती हैं जो सेलेरी, खीरा, अनानास और अदरक का छोटा टुकड़ा डालकर तैयार की जाती है. मलाइका कहती हैं कि वे अपने दिन की शुरुआत ढेर सारे पानी से करती हैं और कुछ खाने से पहले पानी ही पीती हैं. इसके बाद वे वर्कआउट या योगा करती हैं.
नाश्ता मलाइका वर्कआउट या योगा (Yoga) करने के बाद करती हैं. यह एक अच्छा सॉलिड ब्रेकफास्ट होता है जिसमें वे कभी अंडा, कभी पोहा, इडली, डोसा या परांठा वगैरह कुछ शामिल करती हैं.
मलाइका फिट रहने के लिए इंटरमिटेंट फास्टिंग भी करती हैं. रात का आखिरी मील मलाइका 7 बजे लेती हैं और उसके बाद अगली सुबह तक कुछ नहीं खातीं.
इस तरह की भी होती है मलाइका के दिन की शुरुआतअपने एक वीडियो में शूट के दौरान मलाइका ने बताया था कि उनके दिन की शुरुआत किस तरह होती है. इसमें मलाइका ने सबसे पहले एबीसी जूस (ABC Juice) पिया. इस एबीसी जूस को सेब, चुकुंदर और गाजर को मिलाकर तैयार किया जाता है. दोपहर 12 बजे मलाइका ने एवोकाडो और अंडे से बना सैंडविच खाया जिसे बिना ब्रेड के बनाया गया था. दोपहर 2:30 बजे मलाइका लंच करती हुई दिखाई दीं जिसमें वे खिचड़ी खा रही थीं. शाम 5 बजे स्नेक्स में मलाइका ने ब्लूबेरीज शामिल किए. ब्लूबेरीज एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं जो सेहत और स्किन दोनों के लिए बेहद फायदेमंद हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं