Makhana kheer benefits : दिन की शुरूआत हेल्दी और स्वाद से भरपूर नाश्ते के साथ होती है तो पूरा दिन आपका अच्छा बीतता है. अगर आप न्यूट्रिएंट्स (Nutrients in lotus seeds) से भरपूर नाश्ते की तलाश में हैं जिसमें स्वाद के साथ-साथ स्वास्थ्य लाभ भी हो, तो मखाना खीर से बेहतर ऑप्शन दूसरा नहीं है. यहां बताया गया है कि मखाना खीर (Fox nuts benefits) आपके नाश्ते का हिस्सा क्यों होना चाहिए और इसे बनाने की विधि क्या है.
ग्रीन टी से घर पर तैयार करिए हीट प्रोटेक्टेंट हेयर स्प्रे, बाल की सेहत हो जाएगी अच्छी
मखाना खीर के फायदे : Benefits of Makhana Kheer
एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर : मखाना में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो ऑक्सीडेटिव तनाव और सूजन से लड़ने में मदद करते हैं.
हार्ट के लिए अच्छा : इसमें कोलेस्ट्रॉल कम होता है और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में होता है, जो दिल को हेल्दी रखने में मदद करता है.
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV WORLD SUMMIT : जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
वेट मैनेजमेंट : प्रोटीन और फाइबर से भरपूर, मखाना आपको लंबे समय तक भरा हुआ रखने में मदद करता है और वेट मैनेजमेंट में सहायता करता है.
पाचन को बढ़ावा देता है : इसमें मौजूद फाइबर की मात्रा पेट को हेल्दी बनाए रखने में मदद करती है.
मखाना खीर बनाने का तरीकासामग्री
- 1 कप मखाना
- 2 कप दूध
- 2 बड़े चम्मच घी
- 1/4 कप कटे हुए मेवे
- 2-3 बड़े चम्मच चीनी
- 1/4 चम्मच इलायची पाउडर
- कुछ केसर के रेशे
- सजावट के लिए मुट्ठी भर सूखे मेवे
मखाना भूनना : मीडियम आंच पर एक पैन में घी गरम करिए. मखाना डालें और उन्हें सुनहरा और कुरकुरा होने तक भूनिए. इसमें लगभग 5-7 मिनट लगने चाहिए. फिर निकालकर किसी प्लेट में एक तरफ रख दीजिए.
अब आप उसी पैन में दूध डालें और इसे हल्का उबाल लीजिए. दूध उबलने के बाद, भुने हुए मखाने डालें और धीमी आंच पर लगभग 15-20 मिनट तक पकने दें, बीच-बीच में हिलाते रहें. मखाने नरम और दूध गाढ़ा हो जाना चाहिए. अब चीनी, इलायची पाउडर और केसर के रेशे डालें. अच्छी तरह से चलाते हुए 5 मिनट तक पकाएं. अब आपका मखाना खीर रेडी है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं