विज्ञापन

कुत्ते-बिल्ली के बाल और पंजों के निशान आपके फर्नीचर को खराब कर रहे हैं? जानिए आसान सेफ्टी टिप्स

कुत्ते और बिल्ली घर के सदस्यों की तरह होते हैं, लेकिन उनके झड़ते बाल और नुकीले पंजे अक्सर महंगे फर्नीचर को खराब कर देते हैं. यहां जानिए घर के फर्नीचर को पालतू जानवर से बचाने के लिए क्या करें?

कुत्ते-बिल्ली के बाल और पंजों के निशान आपके फर्नीचर को खराब कर रहे हैं? जानिए आसान सेफ्टी टिप्स
पेट फ्रेंडली होम
file photo

घर को खूबसूरत और स्टाइलिश रखना हर किसी को पसंद होता है, लेकिन अगर घर में पालतू कुत्ता, बिल्ली या फिर कोई दूसरा पेट हो तो इंटीरियर को संभालना मुश्किल हो जाता है. पालतू जानवर कुत्ते और बिल्ली घर के सदस्यों की तरह होते हैं, लेकिन उनके झड़ते बाल और नुकीले पंजे अक्सर महंगे फर्नीचर को खराब कर देते हैं. अगर, आपका पालतू जानवर भी घर के सामान को खराब कर रहा है तो आपको कुछ चीजों का ध्यान रखना चाहिए. एक्सपर्ट से जानिए घर की चीजों को सेफ रखने के लिए क्या करें.

सोफे के लिए अच्छा फैब्रिक

अगर, आपके घर में कुत्ता और बिल्ली है तो आपको सोफे और कुर्सियों के लिए अच्छा फैब्रिक चुनें. ऐसे कपड़े चुनें जिनकी बुनाई काफी घनी हो. ढीली बुनाई वाले फैब्रिक में पंजों के निशान या बाल आसानी से फंस सकते हैं. टेक्सचर्ड फैब्रिक और परफॉर्मेंस फैब्रिक इसके लिए अच्छा साबित हो सकते हैं. ये फैब्रिक मजबूत होने के साथ घर को एक सुंदर लुक भी देते हैं. इसके अलावा ऐसे फैब्रिक चुनना भी बेहतर है जिन पर दाग आसानी से साफ हो जाएं. अगर कुछ गिर जाए तो उसे तुरंत साफ करें. सोफे की नियमित वैक्यूम क्लीनिंग करने से भी पेट के बाल जमा नहीं होंगे.

रंग और पैटर्न का ध्यान रखें

पेट वाले घर में बहुत हल्के या बहुत गहरे एकदम सादे रंग के फैब्रिक पर बाल और पंजों के निशान जल्दी दिखाई दे सकते हैं. ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि आपके पेट के बाल हर जगह दिखाई नहीं दें, तो मिड-टोन रंग, हल्के टेक्सचर और छोटे पैटर्न वाले फैब्रिक चुन सकते हैं. इन पर पेट के बाल और छोटे-मोटे दाग कम नजर आते हैं.

टिकाऊ चीजें लगाएं

आपका पेट घर के जिस हिस्से में ज्यादा एक्टिव रहता है तो सोफा और कुर्सियों के पास ज्यादा चीजें नहीं रखें. इसके साथ ही घर में टिकाऊ चीजें रखें. रोजाना इस्तेमाल के बावजूद ऐसे कपड़े लंबे समय तक अच्छे दिख सकते हैं. पर्दों के लिए भी मजबूत और आसानी से साफ होने वाला फैब्रिक चुनें. पर्दे फर्श से थोड़े ऊपर रखें, ताकि पेट उनके साथ खेल न पाए.

सफाई का ध्यान रखें

घर में पेट है तो आपको साफ-सफाई का खास ध्यान रखना होगा. पेट फ्रेंडली घर बनाने का मतलब हर फर्नीचर को कवर से ढक देना नहीं है. ऐसी चीजों का इस्तेमाल करें, जो सही फैब्रिक और रंग के साथ घर की खूबसूरती भी बनी रहे.

यह भी पढ़ें:- जोजोबा से रोजहिप तक, चेहरे का रूखापन दूर करने वाले 5 बेहतरीन फेस ऑयल, जानें कैसे करें इस्तेमाल

यह भी पढ़ें:- कॉकरोच और कीड़े-मकोड़े को भगाने के लिए 5 केमिकल-फ्री उपाय, तुरंत दिखेगा असर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pet-friendly Home, Pet, Faith
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com