अपने घर को साफ-सुथरा और सुंदर रखना हर किसी को पसंद होता है. लेकिन कई बार घर की दीवारों, खिड़कियों और दरवाजों के कोनों में मकड़ी जाला बना लेती हैं. इससे घर गंदा दिखने लगता है और बार-बार सफाई करनी पड़ती है. खासकर घर के उन हिस्सों में मकड़ी के जाले जल्दी बनते हैं, जहां रोज सफाई नहीं हो पाती. अगर आप भी घर में बार-बार बनने वाले मकड़ी के जालों से परेशान हैं, तो एक आसान घरेलू तरीका अपना सकते हैं. मकड़ियों को भगाने का ये खास तरीका होम डेकोर और इंटीरियर डिजाइनर रोहिना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल शेयर किया है. आइए जानते हैं इसके बारे में-
घर से मकड़ियों को दूर रखने के लिए क्या करें?
रोहिना इसके लिए एक स्प्रे बनाने की सलाह देती हैं. अच्छी बात यह है कि इस स्प्रे को बनाने के लिए आपको केवल 3 चीजों की जरूरत होगी और ये तीनों ही चीजें आपको आसानी से अपने घर में मिल जाएंगी.
स्प्रे बनाने के लिए चाहिए ये तीन चीजें- एक कप पानी
- एक कप सफेद सिरका और
- पेपरमिंट ऑयल की 10 बूंदें
- सबसे पहले एक खाली स्प्रे बोतल लें. अब इसमें एक कप पानी और एक कप सफेद सिरका डालें.
- इसके बाद पेपरमिंट ऑयल की 10 बूंदें मिलाएं.
- इतना करते ही आपका स्प्रे बनकर तैयार हो जाएगा, बोतल का ढक्कन बंद करके इसे अच्छी तरह हिला लें.
रोहिना इस स्प्रे को घर के हर उन कोनों में छिड़कने की सलाह देती हैं, जहां मकड़ियां ज्यादा दिखाई देती हैं. आप इसे खिड़कियों के आसपास, दरवाजों के कोनों और उन जगहों पर इस्तेमाल कर सकते हैं, जहां सफाई कम होती है.
कैसे असर दिखाता है ये स्प्रे?इंटीरियर डिजाइनर बताती हैं, ये स्प्रे अपनी तेज गंध के चलते असर दिखाता है. सफेद सिरके की तेज गंध और पेपरमिंट ऑयल की महक मकड़ियों को दूर रखने में मदद करती है. ऐसे में आप इसे अपने घर के हर कोने में छिड़क सकते हैं. इससे आप नेचुरल तरीके से अपने घर को साफ रख सकते हैं.
यहां देखें वीडियो-
यह भी पढ़ें- घर पर बॉडी लोशन कैसे बनाएं? इसे लगाने से बार-बार रूखी नहीं पड़ेगी स्किन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं