हर कोई चाहता है कि उसके पास इतना पैसा हो कि वह अपनी जरूरतों के साथ-साथ ख्वाहिशें भी पूरी कर सके. इसके लिए लोग दिन-रात मेहनत करते हैं और बेहतर भविष्य की योजना बनाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि हस्तरेखा शास्त्र में हाथ की कुछ रेखाओं को धन और आर्थिक स्थिति से जोड़कर देखा जाता है. आचार्य मदन मोहन ने बताया कि धन रेखा के अलावा भाग्य रेखा, सूर्य रेखा और मनी ट्रायंगल को भी आर्थिक स्थिति के संकेतों से जोड़कर देखा जाता है. हालांकि, ये धार्मिक मान्यताएं हैं भविष्य की कमाई का वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है.
हाथ में कहां होती है पैसों की रेखा
हस्तरेखा शास्त्र में धन रेखा को लेकर अलग-अलग मान्यताएं प्रचलित हैं. कुछ लोग हथेली में मध्यमा उंगली के नीचे शनि पर्वत की ओर जाने वाली सीधी रेखा को धन से जोड़करर देखते हैं. हालांकि, पारंपरिक हस्तरेखा पद्धतियों में इसे आामतौर पर भाग्य रेखा कहा जाता है. इसकी बनावट और स्पष्टता के आधार पर व्यक्ति के करियरर और आर्थिक स्थिति के बारे में मान्यताएं बताई जाती हैं.
साफ भाग्य रेखा को माना जाता है शुभ
आचार्य मदन मोहन के अनुसार, हस्तरेखा शास्त्र में अगर भाग्य रेखा साफ और स्पष्ट दिखाई देती है तो इसे करियर में स्थिरता और तरक्की का संकेत मााना जाता है. मान्यता है कि ऐसे लोग अपने लक्ष्य को लेकर गंभीर रहते हैं और मेहनत से आागे बढ़ने की कोशिश करते हैं. हालांकि, असलल जिंदगी में करियर की सफलता कई परिस्थितियों और फैसलों पर निर्भरर करती है.
ये भी पढ़ें- यमुनोत्री और केदारनाथ में मौसम की पहली बर्फबारी, श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह, देखिए Video
सूर्य रेखा का पैसों से क्या है संबंध
हथेली में अनामिका उंगली के ठीक नीचे सूर्य पर्वत होता है. इस हिस्से की ओर जााने वाली रेखा को सूर्य रेखा कहा जाता है. हस्तरेखा शास्त्र में स्पष्ट सूर्य रेखा को पहचान, प्रतिष्ठा और प्रतिभा से जोड़करर देखा जाता है. मान्यता के मुताबिक, यह व्यक्ति को अपने काम के जरिए पहचान मिलने का संकेत दे सकती है.
क्या होता है मनी ट्रायंगल?
हस्तरेखा की कुछ पद्धतियों में मस्तिष्क रेखा, भाग्य रेखा और बुध रेखा के मिलने से बनने वाली आकृति को मनी ट्रायंगल कहा जााता है. इसे लेकर मान्यता है कि स्पष्ट और बंद त्रिकोण धनन बचाने तथा आर्थिक स्थिरता का संकेत देता है. हालांकि, हथेली की रेखाओं से किसी की वास्तविक आर्थिक स्थिति या भविष्य की कमााई तय नहीं की जा सकती है. पैसे के बेहतर प्रबंधन के लिए बचत, बजट और सोच-समझकर निवेश करना ज्याादा जरूरी है.
ये भी पढ़ें- अपनी अंतरात्मा शक्ति को जगाएं, ये कभी गलत नहीं होती, बीके शिवानी से जानिए इंट्यूशन की ताकत कैसे मजबूत करें?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं