Stomach Problems: खानपान में गड़बड़ी होने पर पेट से जुड़ी दिक्कतें होने लगती हैं. ज्यादा मसालेदार, दूषित, तला भुना और कई बार जरूरत से ज्यादा खाने पर भी दस्त लग सकते हैं. दस्त (Loose Motions) होने पर बार-बार मलत्याग करने बाथरूम भागना पड़ता है, मल जरूरत से ज्यादा पतला आता है, कमजोरी होने लगती है और पेट में दर्द रहता है. ऐसे में रात-देररात कभी दस्त की दिक्कत हो जाए तो घरेलू उपाय ही काम आते हैं. यहां जानिए घर की वो कौनसी चीजें हैं जिनके सेवन से दस्त की दिक्कत से आराम मिल सकता है और पेट की सेहत एक बार फिर बेहतर हो जाती है.
न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया टायफाइड में भूलकर भी नहीं खानी चाहिए ये चीजें, जानिए कैसी होनी चाहिए डाइट
दस्त के घरेलू उपाय | Loose Motions Home Remedies
अदरकदस्त से छुटकारा पाने के लिए अदरक (Ginger) का सेवन किया जा सकता है. अदरक के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पेट के दर्द से राहत दिलाते हैं और साथ ही इंफ्लेमेशन को कम करते हैं जिससे दस्त ही नहीं बल्कि अन्य पाचन संबंधी दिक्कतें जैसे गैस और ब्लोटिंग भी दूर होती है. हार्टबर्न दूर करने के लिए भी अदरक का सेवन किया जा सकता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
प्रोबायोटिक्स वाले दही को खाने पर भी दस्त से राहत मिल सकती है. प्रोबायोटिक्स से भरपूर होने के चलते दही को खाने पर पेट के हार्मफुल बैक्टीरिया दूर रहते हैं. 2 से 3 कप दही को दस्त के दौरान खाया जा सकता है.
केलापेक्टिन फाइबर होने के चलते केला (Banana) खाने पर पाचन बेहतर होता है. केले में पौटेशियम भी होता है जो दस्त के कारण खोए हुए इलेक्ट्रोलाइट्स को लौटाता है.
नींबू का जूसदस्त से राहत पाने के लिए नींबू का जूस पिया जा सकता है. नींबू का जूस एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है और पाचन को बेहतर रखता है. ठंडे के बजाय हल्के गर्म पानी में नींबू का रस मिलाकर नींबू पानी बनाएं. इसमें हल्का नमक और चीनी भी मिलाएं.
चीनी और नमक का पानीजब दस्त लगते हैं तो शरीर में पानी और ऊर्जा की कमी होने लगती है. ऐसे में चीनी और नमक को पानी में मिलाकर पिया जा सकता है. इससे शरीर को खोए हुए फ्लुइड्स मिल जाते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं