Healthy Tips: टायफाइड का असर सीधा आंतों पर पड़ता है और इसीलिए इसे आंतों का बुखार भी कहा जाता है. दूषित पानी पीने या बैक्टीरिया के खानपान के जरिए शरीर में प्रवेश करने पर टायफाइड (Typhoid) हो सकता है. टायफाइड सालमोनेला टाइफी बैक्टीरिया के कारण होता है. टायफाइड होने पर बुखार चढ़ता है, सिर में दर्द रहने लगता है, शरीर में ऊर्जा की कमी हो जाती है और कमजोरी होने लगती है. ऐसे में अगर आप भी टायफाइड के शिकार हो गए हैं तो यहां जानिए टायफाइड में क्या खाना चाहिए और किन चीजों को खाने से खासा परहेज करना चाहिए. न्यूट्रिशनिस्ट आकांक्षा मिश्रा ने यूट्यूब पर वीडियो शेयर करके टायफाइड की डाइट (Typhoid Diet) के बारे में बताया है.
चेहरे पर नारियल का तेल लगाना चाहिए या नहीं, यहां जानिए स्किन पर ऑयल लगाने का सही तरीका
टायफाइड में क्या खाएं और क्या नहीं | What To Eat And Avoid In Typhoid
टायफाइड के उपचार के लिए टीकाकारण और दवाइयां खाई जाती हैं लेकिन साथ ही टायफाइड होने पर खानपान का ख्याल रखना बेहद जरूरी है. टायफाइड का सीधा असर आंतों पर होता है और इसीलिए खानपान में ऐसी चीजें शामिल करना जरूरी है जिससे आंतों को आराम मिल सके.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
टायफाइड होने पर आंतों का ख्याल रखना जरूरी होता है. इसीलिए फैट वाला खाना खाने से परहेज करें. जितना आप कम से कम फैट वाला खाना खाएंगे उतना ही आंतों को आराम मिलेगा.
फैट के अलावा, बिना मलाई वाला दूध पिएं और बिना तेल और मसाले वाला खाना खाएं. मसाले पेट में इरिटेशन का काम करते हैं. इसीलिए कम से कम मसाले और तेल वाला खाना खाना चाहिए.
फाइबर का ज्यादा सेवन ना करें क्योंकि फाइबर का पाचन आंतों में ज्यादा होता है. चोकर, कच्ची सब्जियों और हरी पत्तेदार सब्जियों के सेवन से बचें. टायफाइड में वही चीजें खाएं जो आसानी से पच जाएं जैसे खिचड़ी, चुकुंदर, पपीता आदि, कड़े फलों (Fruits) के सेवन से खासतौर से परहेज करें. संतरा और मौसमी ना खाएं.
खा सकते हैं ये फूड्सइस बात का ध्यान रखें कि टायफाइड संक्रमण के कारण शरीर में ऊर्जा की कमी हो जाती है और शरीर कमजोर हो जाता है. ऐसे में आपको उन चीजों को खाना है जो शरीर में ऊर्जा को बढ़ाएं. इसके लिए आप उबले हुए आलू, उबले हुए चावल और साबुत गेंहू की ब्रेड खा सकते हैं. साथ ही, दूध से बनी हुई चीजों का सेवन कर सकते हैं. इन चीजों से शरीर को भरपूर ऊर्जा (Energy) मिल जाती है. टायफाइड होने पर शरीर में पानी की कमी हो जाती है तो इसके लिए ग्लूकोज का सेवन करें. छाछ, नींबू पानी और घर पर बने जूस भी पिए जा सकते हैं जिससे शरीर में होने वाली पानी की कमी से छुटकारा मिल सके.
ऐसी चीजों का सेवन करें जिन्हें आसानी से पचाया जा सके. इससे आंतों को भी आराम मिलेगा. पतली मूंग की दाल, अरहर की दाल, साबुदाने की खीर और मीठी या नमकीन लस्सी का सेवन किया जा सकता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं