अच्छे कपड़े और महंगे जूते पहनने के बाद भी लड़कों की पर्सनैलिटी उतनी आकर्षक नहीं लगती है. अपनी रोजमर्रा वाली लाइफ में 90% लड़के अनजाने में कुछ ऐसी ग्रूमिंग गलतियां करते हैं. अगर लाइफस्टाइल एक्सपर्ट की मानें, तो ज्यादातर लड़के ऐसी कॉमन ग्रूमिंग मिस्टेक्स करते हैं जो उनके पूरे लुक और कॉन्फिडेंस पर सीधा असर डालती हैं. आइए जान लें वे कौन-सी गलतियां हैं जो सुधारकर आप अपनी पर्सनैलिटी को बेहतर बना सकते हैं.
बालों का रखें विशेष ध्यान
अगर लड़कों की पर्सनैलिटी को जो सबसे ज्यादा आकर्षक बनाती है वो है उनके बाल. इसलिए लड़कों को अपने बालों का बेहद ख्याल रखना चाहिए. बहुत लड़के होते हैं जो पूरे दिन बालों में तेल लगाकर रखते हैं. इससे बाल चिपचिपे दिखते हैं और धूल-मिट्टी जमा होकर हेयर फॉल की नौबत आ जाती है. इसका सही तरीका यह है कि नहाने से करीब 1 घंटे पहले बालों में तेल लगाएं और फिर शैम्पू कर लें. स्टाइल के लिए हमेशा नेचुरल और लाइट वेट हेयर स्टाइल प्रोडक्ट गाइड का इस्तेमाल करें.
चेहरे पर मॉइस्चराइजर न लगाए
कई लड़के सोचतें है कि उनके त्वचा ऑयली है, इसलिए उन्हें मॉइस्चराइजर की जरूरत नहीं पड़ती है. इसका सही तरीका है कि अगर आप क्लींजर से चेहरा धोते हैं तो आपकी त्वचा रूखी हो जाती है. इसके लिए लड़कों को मेंस फेस केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना चाहिए. यह लड़कों की त्वचा को हाइड्रेट रखता है और निखार लाता है.
गंदे और फटे नाखून
लड़कों की आदत होती है कि वो अपने चेहरे पर विशेष ध्यान देते हैं, लेकिन हाथों और पैरों के नाखूनों को एक दम बिलकुल नजर अंदाज कर देते हैं. लड़कों के गंदे और बड़े नाखून पर्सनालिटी को तुरंत डाउन कर देते हैं. इसके लिए लड़कों को हर हफ्ते अपने नाखूनों को क्लिप करना चाहिए और नेल केयर टिप्स फॉर मेन को अपने रूटीन में शामिल करना चाहिए, जैसे लड़कियां करती है ठीक वैसे ही.
यह भी पढ़ें: 90% पैरेंट्स करते हैं ये 4 गलती, Pediatrician ने बताया छोटे बच्चे को किस पोजीशन में और कैसे सुलाना चाहिए
नाक और कान के बालों का रखें विशेष ध्यान
अधिकतर लड़कों में पाई जाने वाले सबसे बड़ी गलतियों में से एक ये भी गलती है. लड़कों को नाक और कान के बाहर लटकते बालों को साफ तौर पर दिखते हैं और सामने वालों के लिए खराब इंप्रेशन देते हैं. इसके लिए लड़के अपने रूटीन में 'Nose Hair Trimmers' अपनाएं.
दाढ़ी और मूंछ लड़कों का बदल देती है लुक
इन दिनों लड़कों में दाढ़ी और मूंछ का ट्रेंड भी बहुत तेजी से बढ़ रहा है. अगर लड़के ठीक है दाढ़ी और मूंछ की सही कटिंग नहीं रखते हैं तो पर्सनैलिटी थोड़ी डाउन सी लगती है. इसका सही तरीका है कि लड़के जॉलाइन और चीकलाइन को साफ रखें. इसके अलावा, लड़के 'Beard Grooming Tools' का उपयोग करें.
यह भी पढ़ें: फूलों से लद जाएगा आपका अपराजिता का पौधा, बस हर 10 दिन में मिट्टी में मिलाएं ये 3 चीजें, गार्डनिंग एक्सपर्ट ने बताया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं