Lemon water side effects : हम सभी ने नींबू पानी पीने के लाभों के बारे में सुना है, जैसे वजन घटाने को बढ़ावा देना, बॉडी को हाइड्रेट रखना और पेट की सेहत को ठीक रखना, लेकिन कोई फूड बहुत हेल्दी है इसका यह कतई मतलब नहीं है कि आप इसका सेवन जरूरत से ज्यादा करने लगिए. ऐसे करने से फायदे की जगह नुकसान उठाने पड़ते हैं. बहुत ज्यादा नींबू पानी का सेवन आपकी सेहत पर बुरा असर डाल सकती है, जिसके बारे में आज हम इस आर्टिकल में बताने वाले हैं ताकि आप लिमिट में पिएं.
आंखों में नजर आने वाले ये लक्षण मोतियाबंद के होते हैं संकेत, यहां जानिए होम रेमेडी
नींबू पानी के नुकसान
- बहुत ज्यादा नींबू पानी पीने से मुंह में छाले (mouth ulcer) हो सकते हैं. सिट्रिक एसिड की मात्रा अधिक होती है इसलिए यह माउथ अल्सर का कारण बनता है. वहीं, इसका अधिक सेवन सीने में (heartburn) जलन कर सकता है. क्योंकि यह एक साइट्रस फूड है.
- जिन लोगों को माइग्रेन (migraine) की समस्या है उन्हें तो इसका सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए, क्योंकि ये हेडएक को ट्रिगर कर सकता है. वहीं, बालों पर इसका बुरा असर पड़ता है. यह स्कैल्प को डैमेज करने का काम करता है. बालों को ड्राई कर सकता है नींबू पानी का सेवन.
- बहुत ज्यादा नींबू पानी का सेवन आपके बालों को सफेद (white hair cause) भी कर सकता है. कुछ लोग नींबू का रस बालों में भी लगाते हैं गुनगुने तेल में मिलाकर. आगे से आप आधे घंटे से ज्यादा देर ना लगाकर रखें. वहीं, आप नींबू का रस स्किन पर लगाते हैं तो ये रैशेज दे सकता है. इससे पिंपल्स और एक्ने की परेशानी कम होने की बजाय बढ़ सकती है. ड्राई स्किन वालों को यह नहीं करना चाहिए.
- अगर कोई व्यक्ति बार-बार और अधिक मात्रा में नींबू के रस का सेवन करता है, तो नींबू का एसिडिक नेचर दांतों में सेंसिटिविटी और सड़न का कारण बन सकता है. तो अगली बार से आप इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करें ताकि आपको इसके लाभ मिलें ना कि नुकसान.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं