कोरियन स्किन पाने के लिए क्या करें?
NDTV
आजकल सिर्फ कोरियन ड्रामा और म्यूज़िक ही नहीं, बल्कि कोरियन ब्यूटी रूटीन भी खूब ट्रेंड कर रहा है. कोरिया के लोगों की साफ, मुलायम और चमकदार त्वचा देखकर कई लोग जानना चाहते हैं कि आखिर उनकी स्किन इतनी हेल्दी कैसे रहती है. क्या आप भी कुछ ऐसा ही सोचते हैं? अगर हां, तो ये स्टोरी आपके लिए ही है. यहां हम आपके साथ कुछ ऐसे हैक्स शेयर करने वाले हैं, जो आपके रसोई में ही मौजूद हैं. चलिए जानते हैं, कौन से हैं वो जादुई हैक्स.
कोरियन ग्लास स्किन
चावल का पानी करेगा कमाल
- चावल का पानी स्किन को साफ और फ्रेश महसूस कराने में मदद कर सकता है.
- चावल का पानी बनाने के लिए उन्हें कुछ देर के लिए पानी में भिगोकर रख दें.
- उस पानी को छान लें और चेहरे की सफाई के बाद टोनर की तरह इस्तेमाल करें.
- यह एक आसान और किफायती घरेलू उपाय है.
हेल्दी स्मूदी पिएं
- सिर्फ बाहरी देखभाल ही नहीं, बल्कि त्वचा की असली चमक अच्छी डाइट से आती है.
- आप चाहें तो अनार, एवोकाडो, चिया और अलसी सीड्स जैसी चीज़ों को मिलाकर स्मूदी तैयार कर सकते हैं.
- नियमित रूप से इसका सेवन त्वचा को अंदर से पोषण देने में मदद कर सकता है और हेल्दी ग्लो बनाए रखने में सहायक हो सकता है.
एलोवेरा और सीवीड फेस मास्क
स्किन के लिए एलोवेरा को अच्छा माना जाता है. वहीं, सीवीड में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो त्वचा की देखभाल में मददगार माने जाते हैं.
- दोनों को मिलाकर तैयार किया गया फेस मास्क त्वचा को हाइड्रेट रखने और उसे फ्रेश लुक देने में सहायक हो सकता है.
- आप चाहें तो इसे हफ्ते में एक या दो बार लगा सकते हैं.
इसे भी पढ़ें: पुराने घरों में क्यों होता था आंगन, बहुत ही रोचक है इसके पीछे की असली वजह
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Korean Beauty Routine, Korean Skincare, Kitchen Beauty Tips, Korean Skincare Ingredients, Korean Beauty Hacks For Glowing Skin