विज्ञापन

Glowing Skin Hacks: चेहरे पर क्या लगाती हैं कोरियन गर्ल्स? यहां जानें उनकी चमकती त्वचा का राज

Korean Skin Care: कोरियन स्किन केयर काफी ट्रेंड में हैं. वजह है कोरियन गर्ल्स की बेदाग और चमकती त्वचा. पूरी दुनिया में लोग कोरियन गर्ल्‍स की स्किन की तारीफ करते नहीं थकते. यही वजह है कि कोरियन स्किन केयर रूटीन को सभी फॉलो करना चाहते हैं. कोरियन गर्ल्‍स स्किन केयर रूटीन कैसे करती हैं और चेहरे पर क्‍या लगाती हैं, जानें.

Glowing Skin Hacks: चेहरे पर क्या लगाती हैं कोरियन गर्ल्स? यहां जानें उनकी चमकती त्वचा का राज
Which skin care is best in Korea?

Korean Skin Care: कोरियन स्किन केयर काफी ट्रेंड में हैं. वजह है कोरियन गर्ल्स की बेदाग और चमकती त्वचा. पूरी दुनिया में लोग कोरियन गर्ल्‍स की स्किन की तारीफ करते नहीं थकते. यही वजह है कि कोरियन स्किन केयर रूटीन को सभी फॉलो करना चाहते हैं. कोरियन गर्ल्‍स स्किन केयर रूटीन कैसे करती हैं और चेहरे पर क्‍या लगाती हैं, जानें.

Latest and Breaking News on NDTV

चेहरे पर ये लगाती हैं कोरियन गर्ल्स

राइस वॉटर

कोरियन गर्ल्स की चमकती हुई त्वचा का राज है राइस वॉटर. राइस वॉटर को घर में भी बना सकते हैं. इसके लिए चावल को रात भर पानी में भिगो दें. सुबह इस पानी से चेहरा धो लें. इसे रोज लगाया जा सकता है. चावल के पानी से मुंह धोने से रंग निखरता है और चेहरे को दाग-धब्बे और झुर्रियों से छुटकारा मिलता है. साथ ही यह चेहरे को हाइड्रेट भी रखता है. 

जौ की चाय (बार्ली टी)

चाय की जगह कोरियन लोग बार्ली चाय पीना पसंद करते हैं. इसमें मौजूद फाइबर त्वचा को झुर्रियां से बचाता है और स्किन को ग्लोइंग बनाता है. 

चेहरे की सफाई 

गर्म पानी में मुलायम कपड़ा भिगोएं और इसे अच्‍छी तरह से निचोड़ लें. इस कपड़े से चेहरे और गर्दन को धीरे-धीरे साफ करें. इससे त्वचा की गदंगी साफ होती है. कोरियन गर्ल्स 10 सेकेंड ट्रिक को भी फॉलो करती हैं. इस ट्रिक में चेहरा धोने के 10 सेकेंड के अंदर चेहरे पर टोनर लगाना होता है ताकि चेहरा ड्राई ना हो जाए. 

ग्रीन-टी 

ग्रीन-टी में मौजूद औषधिय गुण त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं. इसके लिए ग्रीन टी को एक कप पानी में उबाल लें और ठंडा होने के बाद इस पानी से ही फेस वॉश करना है. 

कोरियन फेस मास्क

कोरियन फेस मास्क लगाएं. इसे चावल से ही बनाया जाता है. इसस चेहरे की रंगत निखारने के साथ डेड स्किन भी रिमूव होती है. इसके लिए चावल के आटे में एलोवेरा जूस मिक्स करके चेहरे पर लगा सकते हैं. 15 मिनट बाद सूखने पर चेहरा धो लें.

प्रस्तुति आरती मिश्रा

इसे भी पढ़ें: Union Budget 2026: 17 जीवनरक्षक दवाओं पर इंपोर्ट ड्यूटी माफ, जानिए कितना सस्ता होगा कैंसर-शुगर का इलाज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Korean Skincare At Home, Best Korean Skin Care Products In India, Korean Skincare India, Korean Skin Care Products Original, Glamveda Korean Skincare
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com