विज्ञापन

कैसे मैंने 2000 रुपए वाला फेशियल किया फ्री में, रोजाना बस दो मिनट किया ये काम और मुझे मिली कोरियन ग्लास स्किन!

Korean Skincare: कोरियन स्किन केयर को अपने रूटीन में शामिल किया, बता दूं ये फेस पैक मैंने घर पर ही बनाया था और इसके जो रिजल्ट्स आएं, वो बेहतरीन थे. 

कैसे मैंने 2000 रुपए वाला फेशियल किया फ्री में, रोजाना बस दो मिनट किया ये काम और मुझे मिली कोरियन ग्लास स्किन!
Korean Face Pack Kaise Banaye

Korean Skincare:  ऐसा माना जाता है, जितना अपनी स्किन का ध्यान रखा जाए, उतना ही चेहरा गलो करता है, लेकिन में बिल्कुल अलग थी मैंने कभी भी स्किन केयर को सीरियसली नहीं लिया, जिसके कारण मुझे टैनिंग, त्वचा पर रैशेज, मुंहासे और ड्राइनेस जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था. इन दिक्कतों से बचने के लिए कई क्रीम, दवाइयों और ट्रीटमेंट का सहारा लिया, लेकिन लंबे समय के लिए आराम नहीं मिल रहा था. फिर मैंने कोरियन स्किन केयर को अपने रूटीन में शामिल किया, बता दूं ये फेस पैक मैंने घर पर ही बनाया था और इसके जो रिजल्ट्स आएं, वो बेहतरीन थे. 

Latest and Breaking News on NDTV

कोरियन फेस पैक के क्या फायदे हैं?

  • स्किन को हाइड्रेट रखता है. 
  • त्वचा के पीएच संतुलन को सुधारता है. 
  • एंटी-एजिंग में मदद करता है. 
  • स्किन को ग्लोइंग बनाता है. 
  • पोर्स और दाग-धब्बे को कम करता है. 

घर पर कोरियन फेस पैक कैसे बनाएं?

  • पके हुए चावल (2 चम्मच ले लें)
  • रोज़ वाटर (कुछ बूंदें)
  • शहद (1 चम्मच)
Latest and Breaking News on NDTV

कैसे बनाना है?

मैंने घर पर जब भी चावल बनते थे, तो उसमें से 2 से 3 चम्मच निकालकर उसे ग्राइंडर में डाल देती थी. फिर इसमें कुछ बूंदें रोज़ वाटर की मिलाकर  अच्छे से ग्राइंड कर लेती थी. जब एक अच्छा पेस्ट बनकर टिएयर हो जाता था, तो इसमें एक चम्मच शहद मिला देती थी. बस इसे बनाने के बाद कम से कम 20 से 25 मिनट तक इसकी पतली लेयर अपने चेहरे और नेक पर लगती थी और फिर मुंह धो लेती थी. सिर्फ 2 मिनट में तैयार किया यह फेस पैक ने मेरी त्वचा को न सिर्फ ग्लोइंग बनाया है, बल्कि पोर्स और दाग-धब्बे को कम किया है, ड्राइनेस की समस्या से छुटकारा दिलाया है और सबसे बड़ी बात मेरा कॉन्फिडेंस वापिस लाया है. 

इसे भी पढ़ें: अब लाजपत और सरोजिनी को कहें टाटा, दिल्ली की इन 3 जगहों पर मिलता है सबसे सस्ता सामान!

लेखक के बारे में
img
Diksha Soni
Sub-Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Korean Glass Skin Mask, Glass Skin At Home, Korean Skincare Routine, Glass Skin Home Remedy, Clear Glowing Skin Instantly
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com