Love and Relationship: हाल ही में कपल्स को लेकर एक हैरान कर देने वाली बात सामने आई है. बता दें कि अगर आपका पार्टनर डिप्रेशन (Depression) या एंग्जायटी (Anxiety) से जूझ रहा है और वो आपको किस करता है, आप दोनों खाना शेयर करते हैं या एक-दूसरे के बहुत करीब आते हैं, तो इससे आपको भी डिप्रेशन या एंग्जायटी हो सकती है. इसे लेकर हाल ही में एक रिसर्च की गई है. आइए विस्तार से समझते हैं इसके बारे में-
-
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर
क्या है ये नई रिसर्च?
ईरान में न्यूली वेड कपल्स पर एक रिसर्च की गई, जिसके नतीजे एक्सप्लोरेटरी रिसर्च एंड हाइपोथीसिस इन मेडिसिन (Exploratory Research and Hypothesis in Medicine) में पब्लिश किए गए हैं.
कैसे की गई रिसर्च?- इस स्टडी में ईरान के 1,740 नए शादीशुदा कपल्स को शामिल किया गया. सभी कपल्स की शादी को औसतन 6 महीने हुए थे.
- इनमें से 268 लोग ऐसे थे जो डिप्रेशन, एंग्जायटी और नींद की समस्या से जूझ रहे थे, लेकिन उनके पार्टनर पूरी तरह मानसिक रूप से स्वस्थ थे.
- वहीं, स्टडी के नतीजे बताते हैं कि जो पार्टनर शुरुआत में बिलकुल स्वस्थ थे, 6 महीने बाद उनके मानसिक स्वास्थ्य में भी गिरावट देखी गई.
- 6 महीने बाद मेंटली फिट पार्टनर्स में भी डिप्रेशन और एंग्जायटी के लक्षण देखे गए.
रिसर्च की रिपोर्ट बताती है, जब आप अपने पार्टनर को किस करते हैं, खाना शेयर करते हैं या उनके पास रहते हैं, तो आपके मुंह के बैक्टीरिया आपस में बदलते हैं. यही बैक्टीरिया मानसिक स्वास्थ्य (Mental Health) को भी प्रभावित कर सकते हैं. पहले स्वस्थ पार्टनर के मुंह में वही बैक्टीरिया (Clostridia, Veillonella, Bacillus और Lachnospiraceae) पाए गए, जो मानसिक रूप से बीमार पार्टनर के मुंह में थे. ये बैक्टीरिया ब्रेन फंक्शन पर असर डालते हैं और ब्लड-ब्रेन बैरियर को भी नुकसान पहुंचाते हैं. वहीं, हेल्दी पार्टनर तक ये बैक्टीरिया डिप्रेस्ड पार्टनर को किस करने, खाना शेयर करने या उनके बहुत करीब रहने की वजह से पहुंचे थे.
महिलाओं पर दिखा ज्यादा असररिसर्च में यह भी पाया गया कि महिलाएं इस बैक्टीरिया ट्रांसफर और उसके असर से ज्यादा प्रभावित होती हैं.
क्या यह डरने की बात है?बता दें कि यह रिसर्च अभी शुरुआती स्तर पर है, लेकिन यह दिखाती है कि हमारा लाइफस्टाइल, रिश्ते और हेल्थ एक-दूसरे से गहराई से जुड़े हैं. हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि आपको अपने पार्टनर से दूरी बना लेनी चाहिए. इससे अलग अगर आपके पार्टनर को मानसिक समस्या है, तो इसपर समय रहते ध्यान देना बेहद जरूरी है, ताकि आप दोनों स्वस्थ रहें. कपल्स थेरेपी से दोनों को फायदा मिल सकता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं