विज्ञापन

बारिश में घर में घुस आए केंचुए, इन 4 आसान घरेलू तरीकों से पाएं छुटकारा

बरसात के दिनों में अक्सर घरों, बरामदों, किचन और बाथरूम में केंचुए दिखाई देने लगते हैं. ऐसे में केंचुए से छुटकारा पाने के लिए कुछ घरेलू उपाय और तरीके असरदार साबित हो सकते हैं.

बारिश में घर में घुस आए केंचुए, इन 4 आसान घरेलू तरीकों से पाएं छुटकारा
केंचुए से कैसे छुटकारा पाएं
file photo

बारिश का मौसम जहां ठंडक और राहत लेकर आता है, वहीं कई अनचाहे मेहमानों की भी एंट्री करा देता है. इन्हीं में से एक हैं केंचुए, जो बरसात के दिनों में अक्सर घरों, बरामदों, किचन और बाथरूम में दिखाई देने लगते हैं. दरअसल, लगातार बारिश से मिट्टी में पानी भर जाता है, जिससे केंचुओं को सांस लेने में दिक्कत होती है. ऐसे में वे सुरक्षित और सूखी जगह की तलाश में जमीन से बाहर निकल आते हैं. हालांकि केंचुए नुकसानदायक नहीं होते, लेकिन घर के अंदर उनका दिखाई देना कई लोगों के लिए परेशानी और बेचैनी का कारण बन सकता है. ऐसे में अगर आपके घर में भी केंचुए घुस आए हैं तो आप कुछ आसान तरीके अपनाकर इनसे छुटकारा पा सकते हैं.

नमक का छिड़काव

केंचुओं से छुटकारा पाने के लिए नमक बहुत असरदार साबित हो सकता है. सफेद नमक सबसे पुराना और कारगर उपाय है. केंचुओं की त्वचा बहुत संवेदनशील होती है और नमक उनकी त्वचा से नमी खींच लेता है. ऐसे में बारिश के मौसम में दरवाजे, खिड़कियों और नालियों के पास हल्का नमक छिड़क दें, जहां से केंचुओं के घर में प्रवेश करने की संभावना हो. ऐसा करने से केंचुए घर में प्रवेश नहीं कर पाएंगे.

सिरका और पानी का मिश्रण

सिरका में पानी डालकर छिड़कने से केंचुओं से छुटकारा मिल सकता है. एक स्प्रे बोतल में आधा सिरका और आधा पानी मिलाकर मिश्रण तैयार करें. अब इसे उन सभी कोनों, दरवाजों और दरारों पर स्प्रे करें जहां केंचुए अक्सर दिखाई देते हैं. सिरके की महक और अम्लीय गुण केंचुओं को अंदर आने से रोकते हैं. ऐसा करने से आपको केंचुओं से छुटकारा मिल सकता है.

दरवाजों और दरारों को बंद करें

केंचुए घर के बाहर की गीली मिट्टी से रेंगकर दरवाजों के नीचे की खाली जगह या दीवारों की दरारों से अंदर आते हैं. दरवाजों के नीचे डोर स्वीप लगाएं और फर्श या दीवारों के सभी छेदों व दरारों को सीमेंट या पुट्टी की मदद से अच्छी तरह भर दें. ऐसा करने से केंचुए घर के अंदर नहीं पहुंचेंगे.

नमक, फिटकरी और फिनाइल का मिश्रण

एक कटोरी में आधा गिलास पानी, आधा चम्मच नमक, एक टुकड़ा फिटकरी और एक फिनाइल की गोली पीस लें. इन्हें अच्छे मिलाकर एक मिश्रण तैयार करें. इसमें थोड़ा सी लिक्विड वाला फिनाइल मिला लें. इसके बाद इसे दरवाजे, खिड़कियों, किचन सिंक और नालियों के पास डालें. इससे केंचुए घर के अंदर नहीं आएंगे.

यह भी पढ़ें:- मच्छरों का काल हैं ये 5 इंडोर प्लांट्स! घर की सजावट और वातावरण भी रहेगा बेहतर, आज ही घर के अंदर लगाएं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Earthworm, Monsoon
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com