करवाचौथ पर हर महिला चाहती है कि उसका लुक सबसे खास और खूबसूरत नजर आए. इसके लिए साड़ी, सूट, ज्वेलरी और मेकअप के साथ हाथों की सजावट पर भी खास ध्यान दिया जाता है. चूड़ा और कंगन न सिर्फ ट्रेडिशनल लुक को पूरा करते हैं, बल्कि हाथों की खूबसूरती भी बढ़ाते हैं. अगर आपने करवाचौथ के लिए आउटफिट चुन लिया है, लेकिन उसके साथ कौन-सा चूड़ा सेट पहनें, इसे लेकर कंफ्यूजन है तो कुछ खास डिजाइन से आइडिया ले सकती हैं. फैशन एक्सपर्ट्स के अनुसार चूड़ा सेट चुनते समय आउटफिट के रंग, कढ़ाई और ज्वेलरी के डिजाइन का ध्यान रखना चाहिए, ताकि ये आपके हाथों में सुंदर बना सकें. आइए जानते हैं कुछ खूबसूरत चूड़ा सेट डिजाइन के बारे में.
सिल्क थ्रेड चूड़ा सेट

अगर आप इस त्योहार के मौके पर कुछ अलग और स्टाइलिश पहनना चाहती हैं, तो सिल्क थ्रेड वाला चूड़ा सेट ट्राई कर सकती हैं. इन चूड़ों पर रंगीन रेशमी धागों से खूबसूरत डिजाइन बनाए जाते हैं, जो इन्हें बाकी चूड़ों से अलग लुक देते हैं. आप इन्हें अपनी पसंद के रंग और आउटफिट के हिसाब से चुन सकती हैं. सिल्क थ्रेड वाले चूड़े साड़ी, सूट और इंडो-वेस्टर्न ड्रेस के साथ भी अच्छे लगते हैं. अगर आप इन्हें और आकर्षक बनाना चाहती हैं तो कुंदन, गोल्डन झुमके या मैचिंग नेकलेस के साथ पेयर कर सकती हैं. त्योहारों के अलावा शादी और पारिवारिक समारोहों में भी ये चूड़े आपके लुक को खास बना सकते हैं.
हैवी कंगन वाला चूड़ा सेट

अगर आपको बहुत सारी चूड़ियां पहनना पसंद नहीं है तो हैवी डिजाइन वाले कंगनों के साथ चूड़ा सेट ट्राई कर सकती हैं. इसमें कुछ पतली चूड़ियों के बीच एक या दो चौड़े कंगन हाथों को आकर्षक लुक देते हैं. यह डिजाइन खासतौर पर हैवी साड़ी और एंब्रॉयडरी वाले सूट के सााथ अच्छा विकल्प हो सकता है.
ये भी पढ़ें- Gardening Tips: गमलों में एल्युमिनियम फॉयल लगाने से क्या होता है? जानें इंडोर प्लांट्स को कैसे मिलेगा फायदा
कुंदन वर्क चूड़ा सेट

ट्रेडिशनल लुक के लिए कुंदन वर्क वाला चूड़ा सेट भी चुन सकती हैं. इसमें रंगीन स्टोन और कुंदन की कारीगरी होती है जो हाथों को रॉयल लुक देती है. लाल, हरे, मैरून या गोल्डन रंग के चूड़े को अपनी सााड़ी और ज्वेलरी से मैच करके पहन सकती हैं.
लटकन वाला चूड़ा सेट

अगर आप अपने लुक में थोड़ा हटकर स्टाइल जोड़ना चाहती हैं तो लटकन वाला चूड़ा सेट चुनें. इसमें मोती, छोटे घुंघरू या सजावटी लटकन लगे होते हैं. लाल या मैरून चूड़े के साथ गोल्डन लटकनन करवाचौथ के पारंपरिक लुक के लिए अच्छा विकल्प हो सकती है.
पर्ल और स्टोन चूड़ा सेट

मोतियों और स्टोन की कारीगरी वाला चूड़ा सेट भी करवाचौथ के लिए अच्छा विकल्प है. यह डिजाइन सादगी के साथ खूबसूरती का मेल देता है. इसे साड़ी, लहंगे या सूट के साथ पहन सकती हैं. चूड़ा चुनते समय अपनी पसंद, आउटफिट और आराम का ध्याान रखें, ताकि पूरे दिन हाथों में इसे पहनना आसान रहे.
ये भी पढ़ें- चेहरे पर कोलेजन बढ़ाने के लिए क्या करें? स्किन एक्सपर्ट ने बताए सबसे असरदार तरीके
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं