घर में कपड़े सुखाने के लिए रस्सी बांधना तो रोज़ का काम है, लेकिन कई बार यही छोटी-सी चीज बड़ी परेशानी बन जाती है. जैसे ही गीले कपड़ों का वजन बढ़ता है, रस्सी ढीली पड़ जाती है या उसकी गांठ खुल जाती है. ऐसे में बार-बार रस्सी को कसना और फिर से बांधना काफी झंझट भरा लगने लगता है, क्या आप भी अपनी रोजमर्रा में इस तरह की दिक्कत से परेशान रहते हैं? अगर हां, तो ये स्टोरी आपके लिए ही है. यहां हम आपको एक ऐसा आसान घरेलू जुगाड़ बताने वाले हैं, जिसकी मदद से रस्सी न सिर्फ मजबूती से बंधी रहेगी, बल्कि बार-बार ढीली भी नहीं पड़ेगी. तो चलिए जानते हैं इस आसान और काम की जुगाड़ू ट्रिक के बारे में, जिससे आपका रोज का काम और भी आसान हो जाएगा.
प्लास्टिक की बोतल से तैयार करें आसान लॉक सिस्टम
- इस ट्रिक के लिए आपको सिर्फ एक मजबूत प्लास्टिक की बोतल की जरूरत होगी.
- सबसे पहले बोतल के ऊपरी हिस्से यानी ढक्कन और गर्दन वाले भाग को लगभग 3 से 4 इंच नीचे से काट लें.
- इससे बोतल का ऊपरी हिस्सा अलग हो जाएगा.
- ध्यान रखें कि ढक्कन अपनी जगह पर अच्छी तरह बंद रहे.
- अब किसी गोल नुकीली चीज को गर्म करें और कटे हुए हिस्से के किनारे के पास एक छोटा सा छेद बना दें.
- इसके बाद इस हिस्से को उस बांस, पाइप या डंडे के चारों ओर लगाएं, जहां कपड़े सुखाने की रस्सी बांधनी है.
- आखिर में बनाए गए छेद को बोतल के मुंह पर फंसाकर ढक्कन कस दें, जिससे यह अच्छी तरह लॉक हो जाए.
रस्सी को इस तरह करें फिट
अब जिस जगह रस्सी बांधनी है, वहां रस्सी के एक सिरे को बोतल के ढक्कन में छोटा सा छेद करके उसके अंदर निकालें और मजबूत गांठ लगा दें.
इसके बाद बोतल के कटे हुए हिस्से को बांस या डंडे पर सेट करें और ढक्कन को अच्छी तरह घुमा कर बंद कर दें. ऐसा करते ही रस्सी मजबूती से अपनी जगह पर फिक्स हो जाएगी.
बिना खर्च के मिलेगा आसान समाधान
इस तरीके की सबसे अच्छी बात यह है कि कपड़ों का वजन बढ़ने पर भी रस्सी आसानी से ढीली नहीं पड़ती. तेज हवा चलने पर भी गांठ खुलने की संभावना काफी कम हो जाती है साथ ही हर कुछ दिनों में रस्सी दोबारा बांधने की परेशानी भी खत्म हो जाती है. अगर आपके घर में पुरानी प्लास्टिक की बोतल पड़ी है, तो उसे फेंकने की बजाय इस काम में इस्तेमाल किया जा सकता है. यह ट्रिक बिना ज्यादा पैसा खर्च किए आप कपड़े सुखाने वाली रस्सी को ज्यादा मजबूत और टिकाऊ बना सकती हैं.
यहां देखिए वीडियो...
Video Credit: Insta@yusuf_khanpurya_
इसे भी पढ़ें: Aarogya Setu 2.0 का लॉन्च आज, अब अस्पताल की लाइन नहीं, इस ऐप से काम होगा आसान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं