Healthy Drinks: हेल्दी डाइट में सिर्फ फल और सब्जियां ही नहीं होते बल्कि हेल्दी ड्रिंक्स भी होते हैं. हेल्दी ड्रिंक्स शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करती हैं. इन ड्रिंक्स के सेवन से शरीर को अंदरूनी रूप से साफ होने में मदद मिलती है जिससे गंदे टॉक्सिंस निकल जाते हैं और पेट संबंधी दिक्कतें कम होने लगती हैं. ऐसे ही एक मसाले वाले पानी के बारे में बता रही हैं एक्ट्रेस जूही परमार. अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जूही (Juhi Parmar) ऐसे पोस्ट शेयर करती रहती हैं जिनमें वे स्वास्थ्य और स्किन के लिए फायदेमंद चीजों के बारे में बताती हैं. अपने एक ऐसे ही वीडियो में जूही ने एक डिटॉक्स वॉटर (Detox Water) के बारे में बताया है जिसे पीने पर शरीर का मोटापा कम होता है, ब्लोटिंग से राहत मिलती है और त्वचा पर ग्लो आता है सो अलग. यह मसाला है जीरा. चलिए जानते हैं जीरा पानी (Cumin Water) कैसे बनाते हैं और इसका सेवन करने पर शरीर को कौन-कौनसे फायदे मिलते हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
जीरा पानी पीने के फायदे | Benefits Of Drinking Jeera Water
- जूही परमार ने बताया कि जीरा पानी बनाने के लिए रात में एक गिलास पानी में एक चम्मच जीरा डालकर भिगोकर रख दें. इसके बाद अगली सुबह इस पानी को हल्का गर्म करके पी लें. जीरा पानी पीने का सबसे सही समय है इसे सुबह के समय खाली पेट पीना.
- जीरा पानी से पौटेशियम, कैल्शियम, मैंग्नीज और सेलेनियम जैसे खनिज मिलते हैं. इसमें आयरन और डाइटरी फाइबर की भी अच्छी मात्रा होती है. इसके अलावा जीरा पानी एंटी-ऑक्सीडेंट्स का अच्छा स्त्रोत होता है.
- जीरा पानी वजन कम (Weight Loss) करने के लिए फायदेमंद होता है. इस पानी को पीने पर शरीर को फैट बर्निंग गुण मिलते हैं.
- जीरा पानी एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है जिस चलते यह शरीर को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स का खात्मा करता है.
- ब्लड शुगर रेग्यूलेट करने में भी जीरा पानी का असर नजर आता है. इसे पीने पर ब्लड शुगर स्पाइक भी नहीं होता है.
- दिल की सेहत बनाए रखने में भी जीरा पानी का असर दिखता है. जीरा पानी कॉलेस्ट्रोल को कम करता है जिससे हार्ट हेल्थ को फायदे मिलते हैं.
- हेल्दी स्किन और हेयर पाने के लिए भी जीरा वॉटर पिया जा सकता है. जीरा पानी शरीर से गंदे टॉक्सिंस को निकालता है जिससे त्वचा और बालों को फायदा नजर आता है.
- पेट की कई दिक्कतों को जीरा पानी दूर करता है. जीरा पानी पीने पर एसिडिटी (Acidity) को कम करता है. इस पानी को पीने पर हार्टबर्न और एसिड रिफ्लक्स से राहत मिलती है.
- जीरा पानी पेट फूलने को भी कम करता है. अगर ब्लोटिंग हो रही हो या पेट में गैस बन रही हो तो जीरा पानी पीने पर राहत मिल जाती है.
- पीरियड्स में होने वाले क्रैंप्स को कम करने में भी जीरा पानी का असर दिखता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं