विज्ञापन

Relationship Tips: पार्टनर को कंट्रोल नहीं... दें भरोसा, जया किशोरी ने बताया मजबूत रिश्ते का सीक्रेट

Rishte Behtar Banane Ke 5 Tarike: जया किशोरी ने बताया कि रिश्तों में प्यार बनाए रखने के लिए खुला संवाद, भरोसा, सम्मान और समझ जरूरी है. पार्टनर को कंट्रोल करने के बजाय उसकी बात सुनें और गुस्सा न निकालें.

Relationship Tips: पार्टनर को कंट्रोल नहीं... दें भरोसा, जया किशोरी ने बताया मजबूत रिश्ते का सीक्रेट
मन में बात रखने के बजाय पार्टनर से सीधे और शांति से बात करनी चाहिए
ndtv

रिश्ते जिंदगी की सबसे खूबसूरत चीजों में से एक हैं. परिवार हो, दोस्ती हो या फिर जीवनसाथी का साथ, हर रिश्ता भरोसे और समझ से मजबूत होता है. लेकिन कई बार छोटी-छोटी गलतफहमियां रिश्तों में दूरी बढ़ा देती हैं. जया किशोरी ने बताया कि रिश्तों को बेहतर बनाए रखने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है.

मन में बातें रखने के बजाय करें खुलकर बात

जया किशोरी ने बताया कि रिश्तों में सबसे जरूरी कम्युनिकेशन है. कई बार हम सामने वाले से पूछने के बजाय खुद ही अंदाजा लगाने लगते हैं कि उसने ऐसा क्यों कहा या वह क्या सोच रहा होगा. इससे गलतफहमी बढ़ सकती है. इसलिए मन में बात रखने के बजाय पार्टनर से सीधे और शांति से बात करनी चाहिए.

ये भी देखें- PM Modi ने रील में बताया एवोकाडो की खेती कैसे बढ़ा रही किसानों की कमाई

रिश्ते में बनाए रखें भरोसा

किसी भी रिश्ते की नींव भरोसे पर टिकी होती है. अगर आप हर छोटी बात पर पार्टनर को कंट्रोल करने लगेंगे, तो रिश्ते में तनाव बढ़ सकता है. उन्हें क्या पहनना है, किससे बात करनी है या क्या फैसला लेना है हर चीज तय करने की कोशिश करने के बजाय उनकी पसंद और फैसलों पर भरोसा करना जरूरी है.

यह भी देखें : क्या पिछले जन्म के रिश्ते आज की जिंदगी को प्रभावित करते हैं? बीके शिवानी ने बताया संबंधों का रहस्य

गलती बताएं और लेकिन बेइज्जत न करें

पार्टनर की गलतियां बताना गलत नहीं है, लेकिन तरीका मायने रखताा है. जया किशोरी कहती हैं कि किसी को बेहतर बनाने के लिए उसकी बेइज्जती करने की जरूरत नहीं है. सार्वजनिक रूप से आलोचना करने के बजाय अकेले में प्यार और सम्मान से अपनी बाात समझाएं.

हर बार सलाह देने की जरूरत नहीं

कई बार पार्टनर को सलाह या समाधान नहीं, सिर्फ आपका साथ चाहिए होता है. ऐसे समय में उनकी बात बिना जज किए सुनना भी रिश्ते को मजबूत बनाता है. उन्हें यह भरोसा दें कि वे अपनी हर बाात आपके साथ खुलकर साझा कर सकते हैं.

बाहर का गुस्सा पार्टनर पर न निकालें

ऑफिस या बाहर की परेशानी का गुस्सा घर आकर पार्टनर पर निकालना रिश्ते के लिए नुकसानदायक हो सकता है. जया किशोरी के अनुसार, पार्टनर कोई ऐसा व्यक्ति नहीं है जिस पर हम बाहर की साारी नाराजगी निकाल दें. जरूरत हो तो थोड़ा समय अकेले बिताएं, खुद को शांत करें और फिर बातचीत करें.

यह भी देखें : प्यार सिर्फ 'I Love You' बोलना नहीं होता, 5 तरीके जिनसे लोग बिना कहे जता देते हैं अपना प्यार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jaya Kishori, Relationship Tips, Husband Wife
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com