Janmashtami 2026: हर साल जन्माष्टमी का त्योहार भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है. ऐसे में अगर इस खास मौके पर घर में नन्हे मेहमान की किलकारी गूंजे तो इस पर्व की रौनक और भी ज्यादा बढ़ जाती है. साथ ही कई माता-पिता इस दिन जन्मे बच्चों के लिए कृष्ण जी से प्रेरित नाम रखना पसंद करते हैं. अगर आपके घर में भी बेटा या बेटी का जन्म हुआ है और आप उसके लिए कोई सुंदर और अर्थपूर्ण नाम तलाश रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए ही है. आज हम आपको जन्माष्टमी पर जन्मे बच्चों के लिए नाम की लिस्ट बताने जा रहे हैं, जिनमें न सिर्फ आध्यात्मिकता की झलक है, बल्कि इनके अर्थ भी बेहद खास है.
जन्माष्टमी पर जन्मे लड़के के लिए नाम
- कान्हा: भगवान श्रीकृष्ण का सबसे प्रिय और मधुर नाम
- आरव: शांत, मधुर ध्वनि और ज्ञान से परिपूर्ण
- अयांश: भगवान का अंश / सूर्य की पहली किरण
- दर्श: सुंदर, भगवान कृष्ण का दिव्य स्वरूप
- माधव: मिठास और वसंत ऋतु के स्वामी
- केशव: सुंदर केशों वाले, समस्त कष्टों को हरने वाले
- मुकुंद: मुक्ति, आनंद और सुख प्रदान करने वाले
- विहान: सुबह, नई शुरुआत और तेजस्विता
- रियांश: प्रकाश का अंश (भगवान विष्णु/कृष्ण का स्वरूप)
- अद्वैत: अद्वितीय, जिसके समान कोई दूसरा न हो
- अनिरुद्ध: जिसे कोई रोक न सके (श्रीकृष्ण के पौत्र)
- प्रद्युम्न: असीम पराक्रमी और आकर्षक (श्रीकृष्ण के पुत्र)
- शौर्य: वीरता, साहस और पराक्रम
- अर्नव: विशाल सागर, गहरा और शांत व्यक्तित्व
- पार्थिव: पृथ्वी का पुत्र, साहसी और दृढ़
जन्माष्टमी पर जन्मे लड़की के लिए नाम
- राध्या: सफल, जिसकी आराधना की जाए (राधा रानी से प्रेरित)
- वृंदा: पवित्र तुलसी, राधा रानी और वृंदावन का पावन स्वरूप
- मायरा: अत्यंत प्रिय, ईश्वर की अद्भुत कृपा
- किशोरी: सदा युवा और सुंदर (देवी राधा का पावन नाम)
- सान्वी: देवी लक्ष्मी, सौभाग्य और समृद्धि
- अनिका: शालीन, सुंदर और प्रतिभाशाली
- आद्या: प्रथम शक्ति, अद्वितीय और सर्वोपरि
- चार्वी: अत्यंत मनमोहक और सुंदर स्त्री
- ध्रुवी: दृढ़, अडिग और ध्रुव तारे की तरह चमकने वाली
- इनाया: ईश्वर की कृपा, देखभाल और आशीर्वाद
- तन्वी: कोमल, नाजुक और आकर्षक
- अवंतिका: पवित्र, उज्जैन नगरी और असीम ऊर्जा
- यशिता: यश, ख्याति और सफलता पाने वाली
- वामिका: देवी शक्ति का प्रखर स्वरूप
- मीरा: प्रकाश, कृष्ण की अनन्य भक्त और पवित्र आत्मा
यह भी पढ़ें: Parenting Tips: बच्चा अपनी Feelings और Secrets आपसे शेयर करे, पैरंट्स रोज खाने के समय करें ये काम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं