हर कोई चाहता है कि उसका घर साफ, खुला और ताजी हवा से भरा रहे. यही कारण है कि आज के समय में लोग अपने घर के अंदर भी पौधे लगाते हैं. अगर, आप भी अपने घर के अंदर हवा को साफ रखने के लिए कुछ प्लांट लगाने की सोच रहे हैं, तो यहां हम आपको कुछ ऐसे ही पौधे बताते हैं, जो न सिर्फ घर की सुंदरता बढ़ाते हैं, बल्कि घर की हवा को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं. चलिए आपको बताते हैं घर के अंदर लगाने के लिए ऐसे 7 पौधे और यह पौधे किस प्रकार के प्रदूषक को कम करने में मदद करते हैं.
स्पाइडर प्लांट
स्पाइडर प्लांट अपनी लंबी, झुकी हुई पत्तियों और छोटे-छोटे नए पौधों के लिए जाना जाता है. यह कार्बन मोनोऑक्साइड, फॉर्मेल्डिहाइड और जाइलीन को हटाने में मदद करता है. यह पालतू जानवरों के लिए भी सुरक्षित है और हवा को साफ करने में मदद करता है.
स्नेक प्लांट
यह रात में भी ऑक्सीजन छोड़ता है, इसलिए इसे बेडरूम के लिए सबसे अच्छा माना जाता है. यह फॉर्मेल्डिहाइड, बेंजीन, ट्राइक्लोरोएथिलीन और जाइलीन को हटाने में मदद कर सकता है.
मनी प्लांट
यह बेंजीन, फॉर्मेल्डिहाइड, ज़ाइलीन और कार्बन मोनोऑक्साइड को कम करने में मदद करता है. इसकी देखभाल करना बहुत आसान है और यह कम रोशनी में भी अच्छी तरह बढ़ता है.
पीस लिली
पीस लिली अमोनिया, बेंजीन, फॉर्मेल्डिहाइड और ट्राइक्लोरोएथिलीन जैसे प्रदूषक कम करता है. यह सुंदर सफेद फूलों वाला पौधा हवा से नमी बनाए रखने और जहरीली गैसों को सोखने में अच्छा होता है.
एलोवेरा
एलोवेरा एक बेहद गुणकारी औषधीय पौधा है जो त्वचा, बालों और सेहत के लिए कई प्रकार से फायदेमंद होता है. यह फॉर्मेल्डिहाइड और बेंजीन जैसे प्रदूषक कम करता है. यह हवा को शुद्ध करने के साथ-साथ इसकी पत्तियों का जैल औषधीय गुणों से भरपूर होता है.
यह भी पढ़ें:- घर की एंट्री को बनाएं खूबसूरत, पौधों और सजावटी गमलों से सजाने के 5 सस्ते DIY आइडिया
यह भी पढ़ें:- DIY Idea: घर में पड़ी खाली कांच की बोतलों से बनाएं स्टाइलिश पेवर्स, बगीचे की बढ़ जाएगी खूबसूरती
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं