Parenting Tips: बच्चों की अच्छी सेहत के लिए उनसे जुड़ी हर छोटी-छोटी बात का खास ख्याल रखना पड़ता है. कई बार हम कुछ बातों को आम और मामूली समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, जो आगे चलकर बच्चों के लिए बड़ी परेशानी बन जाती हैं. ऐसी ही एक आदत है खाना खाते हुए मोबाइल देखना. अक्सर माता-पिता शुरुआत में बच्चों को खाना खिलाने के लिए मोबाइल पर गाने या कार्टून चलाकर उनके सामने रख देते हैं. हालांकि, धीरे-धीरे ये बच्चों की आदत बन जाती है और एक समय ऐसा आता है जब बच्चा बिना मोबाइल के कुछ भी खाता-पीता नहीं है. अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है यानी आपके बच्चे को भी खाना खाते हुए मोबाइल देखने की लत लग गई है, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है. आइए एक्सपर्ट्स से जानते हैं इस खराब आदत से कैसे छुटकारा पाया जाए.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
दरअसल, एम्स में काम कर चुकीं डीएम न्यूरोलॉजी डॉ. प्रियंका सेहरावत हाल ही में एक पॉडकास्ट का हिस्सा बनने पहुंची थीं. यहां उन्होंने बच्चों की सेहत को लेकर खुलकर बात की. इस दौरान डॉक्टर ने बताया, बच्चों के लिए मोबाइल देखना बेहद खराब आदत हो सकती है. ज्यादा स्क्रीन टाइम बच्चों के शारीरिक स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, साथ ही इससे उनके मानसिक विकास पर भी नकारात्मक असर पड़ सकता है. खासकर जब बच्चे खाना खाते हुए मोबाइल देखते हैं, तो इससे वे खाने के स्वाद, बनावट और महक या खुशबू को महसूस नहीं कर पाते हैं, जो उनके लिए अच्छा नहीं है. इसके अलावा, लगातार स्क्रीन देखने से उनकी आंखों पर दबाव पड़ता है, साथ ही उनकी ब्रेन ग्रोथ पर भी इसका असर पड़ सकता है. ऐसे में जितना हो सके, छोटे बच्चों को मोबाइल फोन से दूर रखें.
कैसे छुड़ाएं ये आदत?इस सवाल का जवाब देते हुए डॉक्टर बताती हैं, अगर आपके बच्चे को मोबाइल देखने की आदत हो गई है और वो बिना इसके खाना नहीं खाता है, तो छोटे-छोटे स्टेप्स से शुरू करें. एकदम से उनसे मोबाइल न छिनें, इससे वो अधिक चिड़चिड़ा हो सकता है.
ये स्टेप्स करें फॉलो- सबसे पहले खाना खाने पहले ही मोबाइल को उनके आसपास से हटा दें. जब बच्चा खा रहा हो, तो आप उसे कोई कहानी सुना सकते हैं या उसके साथ गाना गा सकते हैं. इससे मासूम का ध्यान भटकेगा.
- खाना खिलाते हुए आप बच्चों से बात कर सकते हैं या उससे कई तरह के सवाल पूछ सकते हैं. इससे बच्चा बातों को भी बेहतर तरीके से समझेगा.
- खाना खाते समय आप भी मोबाइल न चलाएं और कोशिश करें कि आप बच्चों के साथ बैठकर भोजन करें.
- इसके अलावा, बच्चों के स्क्रीन टाइम को धीरे-धीरे कम करें. उन्हें इनडोर गेम्स या अन्य गतिविधियों में व्यस्त रखें, ताकि उनका ध्यान मोबाइल से हट सके.
डॉक्टर सेहरावत बताती हैं, ये कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करने से बच्चा धीरे-धीरे खुद ही मोबाइल को भूलने लगेगा. साथ ही आप देखेंगे कि ऐसा करने से आपका बच्चा आपसे बेहतर तरीके से बाते करेगा. उसका चीजों पर फोकस अच्छा होगा, वो आपको जवाब अच्छी तरह से देगा, साथ ही चीजों को और बेहतर तरीके से सीखने भी लगेगा.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं