विज्ञापन

DIY Facepack: अरहर दाल से घर पर बनाएं ये फेसपैक, निखरेगा चेहरा, जानिए बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका

अगर आप भी अपने चेहरे को निखारना चाहते हैं और स्किन को चमकाना चाहते हैं तो आप घर पर बने अरहर दाल फेसपैक का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसे बनाना और इस्तेमाल करना बहुत ही ज्यादा आसान है.

DIY Facepack: अरहर दाल से घर पर बनाएं ये फेसपैक, निखरेगा चेहरा, जानिए बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका
अरहर दाल का फेसपैक
Photo Credit: NDTV

DIY Facepack: अरहर की दाल खाने में अधिकतर लोगों को पसंद होती है. लेकिन क्या आप जानते हैं इसका इस्तेमाल स्किनकेयर में भी किया जाता है. पारंपरिक घरेलू नुस्खों में अरहर दाल से तैयार फेस पैक का इस्तेमाल त्वचा की सफाई और देखभाल के लिए किया जाता रहा है. अगर आप भी अपने चेहरे को निखारना चाहते हैं और स्किन को चमकाना चाहते हैं तो आप घर पर बने अरहर दाल फेसपैक का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसी कड़ी में आज हम आपको घर पर अरहर दाल का फेसपैक बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं. इसकी जानकारी @ShivanikiKitchen नाम के यूट्यूब चैनल पर दी गई है.

अरहर दाल फेस पैक बनाने के लिए जरूरी चीजें

2 चम्मच अरहर दाल
1/4 चम्मच हल्दी
1 चम्मच शहद
2 चम्मच कच्चा दूध
2 चम्मच गुलाब जल

कैसे बनाएं अरहर दाल फेस पैक?

वीडियो में बताया गया है कि सबसे पहले अरहर दाल को मिक्सर में डालकर बारीक पीस लें. ध्यान रखें कि पाउडर एकदम बारीक हो, ताकि स्किन पर जलन न हो. अब एक साफ कटोरी में दाल का पाउडर निकाल लें. इसमें हल्दी, शहद, कच्चा दूध और गुलाब जल डालें. सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लें. अब आपका फेसपैक बनकर तैयार है.

यह भी पढ़ें: अपराजिता के नीले फूलों से घर पर कैसे बनाएं फेस सीरम? झाइयां और झुर्रियां कम करने के लिए जान लें तरीका

फेस पैक लगाने का तरीका

चेहरे को पहले अच्छे से साफ कर लें. इसके बाद तैयार फेस पैक को चेहरे और गर्दन पर समान रूप से लगाएं. इसे 20 से 25 मिनट तक या पूरी तरह सूखने तक लगा रहने दें. जब पैक सूख जाए तो साफ पानी से चेहरा धो लें.

इन बातों का रखें ध्यान

दाल को हमेशा बारीक पीसकर ही इस्तेमाल करें.
सेंसिटिव स्किन वाले लोग पहले पैच टेस्ट जरूर करें.
चेहरे पर पैक को जोर से रगड़कर न हटाएं.

क्या होगा फायदा?

अरहर दाल, हल्दी, शहद और दूध का उपयोग घरेलू उबटन और फेस पैक में किया जाता रहा है. माना जाता है कि इस दाल के फेस पैक से आपकी स्किन चमक सकती है और चेहरे पर निखार आ सकता है.

यह भी पढ़ें: रातभर लगाकर छोड़ दें ये घरेलू पैक, सुबह गायब हो जाएंगे अनचाहे बाल? जानें एक्सपर्ट की राय

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com