अगर आप चंडीगढ़ से किसी छोटी लेकिन यादगार धार्मिक यात्रा की प्लानिंग कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए काफी जरूरी हो सकती है. IRCTC 'ज्योतिर्लिंग हेरिटेज एक्स चंडीगढ़' नाम का एक नया टूर पैकेज लेकर आया है, जो आपके लिए काफी अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इस 4 दिन और 3 रात के टूर में आपको मध्य प्रदेश के पॉपुलर धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों, जैसे उज्जैन, ओंकारेश्वर, महेश्वर और इंदौर घूमने का मौका मिलेगा. आइए जानते हैं इसमें आपको क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी और इस टूर पैकेज की कितनी कीमत है.
कब से शुरू होगा टूर?
IRCTC का ये टूर 5 अक्टूबर 2026 से शुरू होगा और इसमें चंडीगढ़ से इंदौर तक आने-जाने की फ्लाइट शामिल है. साथ ही होटल में ठहरने, खाने-पीने और लोकल जगह घूमने के लिए ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था भी पैकेज में दी गई है. ऐसे में आपको टिकट समेत अन्य किसी चीज की टेंशन नहीं करनी होगी. आप बिना किसी चिंता के दर्शन और घूम सकते हैं. टाइमिंग की बात करें तो चंडीगढ़ से इंदौर की फ्लाइट दोपहर 12:30 की है. वहीं, वापसी में इंदौर से चंडीगढ़ की फ्लाइट सुबह 10 बजे की होगी.
इस टूर पैकेज में आपको क्या-क्या मिलेगा?
IRCTC का ये टूर चंडीगढ़ से इंदौर की फ्लाइट के साथ शुरू होगा. इंदौर पहुंचने के बाद यात्रियों को उज्जैन, ओंकारेश्वर और महेश्वर जैसे धार्मिक स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे. इसके बाद वापिस से इंदौर पहुंचकर चंडीगढ़ के लिए फ्लाइट होगी.
इस पैकेज में यात्रियों को आने-जाने की फ्लाइट टिकट, 3 रातों का होटल स्टे, 3 ब्रेकफास्ट, 3 डिनर, साइटसीइंग के लिए एसी बस और ट्रैवल इंश्योरेंस जैसी सुविधाएं मिलेंगी. वहीं, ठहरने के लिए इंदौर में होटल सोलारिस, उज्जैन में मित्तल रिजॉर्ट और ओंकारेश्वर में होटल टेंपल व्यू ओंकारेश्वर या इसी कैटेगरी के होटल उपलब्ध कराए जाएंगे.
क्या है टूर पैकेज की कीमत?
IRCTC के इस ज्योतिर्लिंग हेरिटेज एक्स चंडीगढ़ पैकेज की कीमत रूम के अनुसार अलग-अलग है. ऐसे में अगर आप तीन लोगों के साथ रूम शेयर करते हैं, तो प्रति व्यक्ति किराया 25,780 रुपये है. वहीं, डबल ऑक्यूपेंसी के लिए प्रति व्यक्ति 26,800 रुपये और सिंगल ऑक्यूपेंसी के लिए 32,960 रुपये देने होंगे. इसके अलावा बच्चों के लिए भी अलग शुल्क तय किया गया है. 5 से 11 साल की उम्र के बच्चों के लिए पैकेज की कीमत 22,740 रुपये है. वहीं, 2 से 4 साल के बच्चों के लिए बिना बेड के शुल्क 16,430 रुपये रखा गया है.
जरूरी बात
यात्रियों को बता दें कि इस पैकेज में दर्शनीय स्थलों के एंट्री टिकट, लंच, चंडीगढ़ में लोकल ट्रांसपोर्ट या एयरपोर्ट पिक-अप और ड्रॉप, फ्लाइट में मिलने वाला भोजन, टिप्स, पर्सनल खर्च और टूर गाइड की सर्विस शामिल नहीं हैं. इन सर्विस के लिए यात्रियों को खुद खर्च करना होगा.
टूर पैकेज की पूरी आईटीनेरी और डिटेल्स जानने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: भारत के सबसे बेहतरीन 6 ट्रेकिंग पॉइंट, जो मानसून में हो जाते हैं सबसे खतरनाक
यह भी पढ़ें: दिल्ली से 6-7 घंटे की ड्राइव पर ये खूबसूरत हिल स्टेशन, कपल्स छुट्टियों में बनाएं सुकून भरी ट्रिप
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं