विज्ञापन

चेहरा झाइयों से भर गया है, तो क‍िचन की यह गोल चीज लगाइए 2 हफ्ते, हो जाएंगे सारे दाग-धब्‍बे दूर

इाइयों ने पूरे चेहरे को बेरंग बना द‍िय है और चेहरे की चमक खो चुकी है तो परेशान मत होइए. क‍िचन में रखा आलू आपके चेहरे की झाइयों को दूर कर सकता है. बस आपको उसे लगाने का सही तरीका आना चाह‍िए.

चेहरा झाइयों से भर गया है, तो क‍िचन की यह गोल चीज लगाइए 2 हफ्ते, हो जाएंगे सारे दाग-धब्‍बे दूर
फेस पिगमेंटेशन का सबसे अच्छा इलाज क्या है?

चेहरे पर काले काले धब्‍बे नजर आ रहे हैं, तो यह झाइयां हैं. दरअलस झाइयां अच्‍छे खासे चेहरे को भी बदसूरत बना देती हैं. दरअसल, पिग्मेंटेशन या कहें झाइयों की दिक्कत त्वचा पर मेलानिन के जरूरत से ज्यादा प्रोडक्शन के कारण होती है. अगर आपके चेहरे पर बहुत ज्‍यादा पिग्मेंटेशन या झाइयां हो गई हैं, तो चेहरे पर गहरे धब्बे द‍िखने लगते हैं. सच तो ये है क‍ि यह क‍िसी भी चीज से छ‍िपाएं नहीं जा सकते हैं. अब तो हर मह‍िला झाइयों की परेशानी से जूझ रही है. एक्‍सपर्ट कहते हैं क‍ि गालों और माथे पर ये झाइयां ज्यादा द‍िखती हैं. इन झाइयों और दाग-धब्बों (Dark Spots) को हल्का करने के लिए घर की कुछ चीजें कारगर हैं. इनमें आलू भी शामिल है. आलू के ब्लीचिंग गुण स्‍क‍िन से दाग-धब्बे हटाने में कमाल का असर दिखाते हैं. इसमें स्किन के लिए फायदेमंद एंजाइम्स, विटामिन और खनिज शाम‍िल हैं, जो झाइयों को हल्का कर देते हैं. अगर आप भी झाइयों को कम करने के लिए आलू (Potato) का इस्तेमाल कर रही हैं, तो इस तरह प्रयोग में ला सकती हैं.  


आलू कैसे दूर करता है झाइयां, जान‍िए यहां  | Potato For Reducing Pigmentation 

सच तो ये है क‍ि पिग्मेंटेशन कम करने के लिए आलू इस्तेमाल करने का सबसे आसान तरीका है कि आलू के रस (Potato Juice) को झाइयों पर लगाया जाए. आप सबसे पहले एक आलू को लेकर घिस लें और फिर निचोड़कर उसके रस को अलग कटोरी में निकाल लें. फ‍िर इस रस को  रूई की मदद से झाइयों पर लगाएं. इस रस को 15 से 20 मिनट तक चेहरे पर लगाएं रखें. फ‍िर चेहरा धो लें. हफ्ते में 2 से 3 बार आलू के रस को त्वचा पर इस तरह से लगाइए. . 

आलू के रस के साथ नींबू का रस म‍िलाकर लगाएं 


अगर झाइयां बहुत ज्‍यादा हैं, तो झाइयों पर आलू को इस तरह भी लगा सकते हैं. बराबर मात्रा में आलू के रस में नींबू का रस (Lemon Juice) को अच्‍छी तरह से मिला लें. इस तैयार मिश्रण को झाइयों पर 15 मिनट तक चेहरे पर लगाइए  रखें और धोकर साफ कर लें. हफ्ते में 2 से 3 बार इस्तेमाल करने पर झाइयां कम होने लगेंगी. 

Latest and Breaking News on NDTV



आलू और शहद करेगा दवाई की तरह असर 


आलू के साथ शहद मिलाकर चेहरे पर लगाने से सिर्फ झाइयां ही कम नहीं होंगी, बल्कि चेहरे को निखार भी मिलेगा. शहद के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण स्किन की इरिटेशन को कम करने में सहायक हैं. शहद (Honey) स्किन की नमी भी कम कर देता है. एक आलू को घिसकर उसका रस न‍िकाल लें और एक चम्मच शहद मिला दें. तैयार पेस्ट को चेहरे पर 20 से 25 मिनट लगाकर रखें. उसके बाद चेहरा लें. हफ्ते में एक बार यह फेस मास्क लगाने से चेहरे पर सारी झाइयां कम होने लगेंगी. 

आलू के टुकड़े चेहरे पर लगाइए 


अगर आप आलू का रस नहीं न‍िकालना चाहते हैं, तो चेहरे पर आलू के स्लाइसेस भी लगाकर झाइयां दूर कर सकती हैं. इसके लिए आलू को गोल-गोल पतले स्लाइसेस में काट लीज‍िए. अब इन टुकड़ों को झाइयों पर लगाकर रखें. 10-15 मिनट इस तरह आलू चेहरे पर लगाने से स्किन आलू का रस सोखने लगेगी. इसके बाद आलू को चेहरे पर हल्का मलने के बाद चेहरे को पानी से धोकर साफ कर लीज‍िए. 
 

यह भी पढ़ें- सफेद बालों को काला करने के लिए क्या लगाएं? सलीम जैदी ने बताए 3 असरादर नुस्खे, डाई करने की नहीं पड़ेगी जरूरत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com