हर माता-पिता चाहते हैं कि उनका बच्चा समझदार बने. छोटी उम्र से ही बच्चे की समझ अच्छी हो, बच्चा अच्छी आदतें सीखें, सही तरीके से बात करे और होशियार बने. इसके लिए पेरेंट्स खूब जतन करते हैं, खासकर अपने बच्चे को अच्छे से अच्छे स्कूल में पढ़ने के लिए भेजते हैं. लेकिन बच्चे की अच्छी सीख की शुरुआत घर से ही होती है. इसलिए अच्छी परवरिश के लिए केवल अच्छे स्कूल भेजना काफी नहीं है. इसके लिए पेरेंट्स का भी कुछ बातों पर ध्यान देना जरूरी है. पीडियाट्रिशियन रवि मलिक ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने 5 किताबों के बारे में बताया है. पीडियाट्रिशियन बताते हैं, आप अपने बच्चे के साथ बैठकर ये 5 किताबें पढ़ सकते हैं, इससे बच्चे की समझ बढ़ाने और बच्चे को होशियार बनाने में मदद मिल सकती है. आइए जानते हैं इनके बारे में-
अपने बच्चे के साथ बैठकर जरूर पढ़ें ये 5 बुक्स
नंबर 1- Rich Dad Poor Dadपीडियाट्रिशियन बताते हैं, रॉबर्ट कियोसाकी की ये किताब पढ़ने से आपके बच्चे में पैसों की समझ बढ़ सकती है. इस किताब में बताया गया है कि एसेट और लायबिलिटी क्या होती है और दोनों में क्या फर्क है. किताब में बचत, पैसे का सही इस्तेमाल करने, कर्ज से कैसे निकलें, सेविंग कैसे करें और कंपाउंडिंग जैसी चीजों के बारे में भी बताया गया है. ऐसे में आप अपने बच्चे के साथ बैठकर ये किताब पढ़ सकते हैं.
नंबर 2- The Whole-Brain Childये किताब बच्चे के साथ-साथ आपके लिए भी जरूरी है. बच्चों का जिद करना, गुस्सा करना और अपनी बात मनवाने के लिए रोना आम बात हैं. इस किताब में बताया गया है कि बच्चे का दिमाग कैसे काम करता है, उसकी भावनाओं को कैसे समझा जा सकता है, बच्चे के टैंट्रम को कैसे संभालें या बच्चे की उम्र के हिसाब से उससे किस तरह बात करनी चाहिए.
नंबर 3- How to Win Friends and Influence Peopleडेल कार्नेगी की ये किताब लोगों से अच्छे तरीके से बात करना, उनका दिल जीतना और रिश्ते बनाना सिखाती है. इससे बच्चे को दूसरों की बात सुनना, अपनी बात सही तरीके से रखना, लोगों की भावनाओं को समझना और मिल-जुलकर काम करना जैसी बातें सीखने को मिल सकती हैं. ये सभी चीजें आगे चलकर उसकी लाइफ में बहुत काम आएंगी.
नंबर 4- Atomic Habitsजेम्स क्लियर की ये किताब छोटी-छोटी आदतों की ताकत के बारे में बताती है. यानी रोज थोड़ा-थोड़ा अच्छा करने से समय के साथ बड़ा बदलाव आ सकता है. पेरेंट्स बच्चे को रोज पढ़ने, समय पर सोने, सामान सही जगह रखने और अपना काम खुद करने जैसी आदतें सिखाने के लिए इस किताब की मदद ले सकते हैं.
नंबर 5- Mindsetइन सब से अलग पीडियाट्रिशियन कैरल ड्वेक की माइंडसेट किताब बच्चे के साथ बैठकर पढ़ने की सलाह देते हैं. ये किताब बताती है कि आपको किस तरह से बच्चे से बात करनी चाहिए और किस तरह से डेली बच्चे का माइंडसेट चेंज होता है.
ऐसे में आप भी अपने बच्चे के साथ बैठकर ये 5 किताबें पढ़ सकते हैं. इससे बच्चे को तो फायदा होगा ही, साथ ही इससे आपका और बच्चे का बॉन्ड भी स्ट्रॉंग होगा.
यहां देखें वीडियो-
यह भी पढ़ें- बच्चे को होशियार बनाना है तो छोटी उम्र से रोज करें ये 4 काम, Parenting Expert ने बताए आसान तरीके
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं