White Hair: बालों के सफेद होने की दिक्कत ऐसी है जो आज या कल हो ही जाती है. कई लोगों के बाल समय से पहले सफेद हो जाते हैं तो कुछ के बाल उम्र बढ़ने के साथ-साथ काले होना शुरू हो जाते हैं. अब बाल सफेद हो जाएं तो उन्हें काले (Black Hair) करने के लिए कुछ तो करना ही पड़ता है. बहुत से लोग बालों को काला करने के लिए बाजार से केमिकल वाले डाई खरीदकर लगाने लगते हैं. लेकिन, केमिकल वाले डाई बालों को नुकसान पहुंचाने लगते हैं. वहीं, मेहंदी को जस का तस लगाने पर सफेद बाल काले होने के बजाय लाल नजर आने लगते हैं. ऐसे में आप यहां बताए तरीके से होममेड डाई बना सकते हैं. घर पर डाई बनाने में आपके काम आएगी कलौंजी. काली कलौंजी (Kalonji) का सही तरह से इस्तेमाल किया जाए तो सफेद बालों को काला बनने में मदद मिलती है.
कभी भी फूल जाता है पेट तो यहां जानिए कौनसे फल खाने पर नहीं होती है ब्लोटिंग और पाचन रहता है अच्छा
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
सफेद बाल काले करने के लिए कलौंजी | Kalonji To Dye White Hair
कलौंजी के दाने एंटी-फंगल गुणों से भरपूर होते हैं. इन बीजों के इस्तेमाल से सफेद बाल काले हो सकते हैं, बालों की इरिटेशन दूर होती है, बालों की फ्रिजीनेस कम हो सकती है और बालों के झड़ने की दिक्कत भी दूर होती है. कलौंजी की हेयर डाई (Kalonji Hair Dye) बनाना बेहद आसान होता है.
कब है माघ पूर्णिमा, जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त और इस दिन स्नान और दान का महत्व
घर पर ही कलौंजी की हेयर डाई बनाने के लिए आपको एक कप कलौंजी, 2 चम्मच कॉफी और 2 चम्मच सरसों के तेल की जरूरत होगी. हेयर मास्क बनाने के लिए लोहे की कड़ाही में कलौंजी डालकर पका लें. जब कलौंजी भून जाए तो उसे अलग निकालकर रखें और पीसकर पाउडर बना लें. कलौंजी के इस पाउडर (Kalonji Powder) में कॉफी पाउडर और सरसों का तेल मिला लें. बस तैयार है आपकी कलौंजी डाई. इस डाई को बालों पर जड़ों से सिरों तक अच्छी तरह ब्रश की मदद से लगा लें. आप चाहे तो कलौंजी की इस डाई को बालों की लंबाई के हिसाब से ज्यादा भी बना सकते हैं. इसे सिर पर लगभग 2 घंटे लगाकर रखने के बाद धोकर हटा लें. बालों को गहरा काला रंग मिलेगा और बाल मुलायम भी हो जाएंगे.
मेहंदी के साथ भी मिला सकते हैंकलौंजी को पीसकर मेहंदी (Mehendi) मिलाकर भी बालों पर लगाया जा सकता है. इसके लिए मेहंदी को लेकर पानी या फिर चायपत्ती के पानी से घोल बना लें. इसमें कलौंजी का पाउडर डालें और मिक्स करके बालों पर लगाएं. 45 मिनट से एक घंटे के बीच इस हेयर मास्क को बालों पर लगाकर रखें और फिर धोकर साफ कर लें. महीने में एक बार इस हेयर डाई को लगाए रखने पर बाल गहरे काले रंग के नजर आते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं