Hair Care: डैंड्रफ सिर पर होने वाली आम दिक्कत है जिससे अनेक लोगों को दोचार होना पड़ता है. चाहे महिलाएं हों या पुरुष, डैंड्रफ किसी के भी बालों में हो सकता है. डैंड्रफ होने पर सिर की सतह सफेद नजर आने लगती है और रूखेपन के कारण सिर पर जमी गंदगी छूटकर कंधों पर गिरती है. ऐसे में कई बार डैंड्रफ (Dandruff) की वजह से व्यक्ति को शर्मिंदगी का सामना भी करना पड़ जाता है. लेकिन, डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए ज्यादा जद्दोजहद करने की जरूरत नहीं है बल्कि आप कपूर (Camphor) के इस्तेमाल से भी डैंड्रफ से छुटकारा पा सकते हैं. यहां जानिए किस-किस तरह से कपूर का इस्तेमाल डैंड्रफ हटाने में किया जा सकता है.
-
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
डैंड्रफ हटाने के लिए कपूर | Camphor To Remove Dandruff
कपूर और नारियल तेलकपूर एंटी-फंगल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है. इसे नारियल तेल के साथ मिलाकर लगाने पर डैंड्रफ की दिक्कत दूर हो जाती है. सबसे पहले नारियल के तेल (Coconut Oil) को कटोरी में डालकर गर्म कर लें और उसमें कपूर को डालकर पका लें. कपूर तुरंत पिघल जाती है. अब इस तेल को आंच से उतार लें. कुछ देर बाद जब तेल थोड़ा ठंडा हो जाए तो इसे सिर की जड़ों पर अच्छे से लगा लें. एक घंटे लगाए रखने के बाद सिर धोएं. बालों से डैंड्रफ हट जाता है.
कपूर और नींबू का रसनींबू के रस के साथ कपूर तेजी से असर दिखाता है. नींबू के रस (Lemon Juice) में कपूर मिलाएं. कुछ देर बाद जब कपूर पिघल जाए तो सिर पर आधा घंटा इस पेस्ट को लगाकर रखने के बाद हेयर वॉश कर लें. इस मिश्रण से सिर की खुजली दूर होती है, स्कैल्प पर जमा बिल्ड अप हट जाता है और डैंड्रफ दूर होता है सो अलग.
कपूर और ऑलिव ऑयलकपूर को पीसकर गर्म ऑलिव ऑयल में मिला लें. इस मिश्रण को स्कैल्प पर उंगलियों से अच्छे से लगाएं. इसे रूई की मदद से भी सिर पर लगाया जा सकता है. अब आधे घंटे बाद सिर धो लें. एक से दो बार इस्तेमाल करने पर बालों से डैंड्रफ पूरी तरह से हट जाता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं