Skin Care: नींबू को तरह-तरह से स्किन केयर का हिस्सा बनाया जाता है. नींबू के छिलकों से पाउडर बनाकर चेहरे पर लगाने से स्किन की कई दिक्कतें दूर होती हैं. इस पाउडर में विटामिन सी, मैग्नीशियम, पेक्टिन, फ्लेवेनॉइड्स और कई अच्छे न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं. इस चलते चेहरे पर नींबू के छिलकों का पाउडर (Lemon Peel Powder) लगाया जा सकता है. यह पाउडर त्वचा पर नेचुरल एक्सफोलिएंट की तरह भी काम करता है. इससे त्वचा से गंदगी, एक्सेस ऑयल और अशुद्धियां हट जाती हैं, साथ ही एक्ने और फुंसियों के दाग-धब्बे (Acne Scars) भी हल्के होने लगते हैं. इस पाउडर को चेहरे पर एक नहीं बल्कि कई तरीकों से लगाया जा सकता है जिनसे स्किन चमक उठती है.
करवाचौथ पर इस तरह कर लीजिए गोल्ड फेशियल, सोने सा सुनहरा निखार दिखने लगेगा चेहरे पर
गहरे धब्बे हटाने के लिए नींबू के छिलकों का पाउडर | Lemon Peel Powder To Remove Dark Spots
कॉफी और नींबू के छिलकों का पाउडरत्वचा को क्लेंजिंग गुण देने में कॉफी और नींबू के छिलकों का पाउडर दोनों ही बेहद कारगर साबित होते हैं. इन दोनों को साथ मिलाकर लगाने पर दाग-धब्बे हल्के होने लगते हैं. एक चम्मच कॉफी पाउडर और एक चम्मच ही नींबू के छिलकों के पाउडर को साथ मिलाएं और इसमें पानी डालकर पेस्ट तैयार कर लें. इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर 20 मिनट रखें और चेहरा धो लें. त्वचा निखर जाएगी. आपको हफ्ते में 2 बार इस फेस पैक (Face Pack) को लगाना होगा.
-
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
चेहरे पर नजर आने वाली गहरी झाइयों को कम कर सकता है एलोवेरा, बस लगाना होगा इस तरह
शहद और नींबू के छिलकों का पाउडरनींबू के छिलकों के पाउडर के साथ शहद मिलाकर फेस पैक बनाने से स्किन को कई एंटी-ऑक्सीडेंट्स मिलते हैं और स्किन की सेहत भी अच्छी रहती है. फेस पैक बनाने के लिए एक चम्मच शहद में एक चम्मच नींबू के छिलकों का पाउडर और एक चम्मच ही ग्रीन टी मिला लें. इस फेस पैक को चेहरे पर 15 से 20 मिनट लगाकर रखने के बाद धो लें. चेहरे पर निखार नजर आने लगेगा.
बेसन और नींबू के छिलकों का पाउडरऑयली स्किन पर खासतौर से इस फेस पैक का अच्छा असर दिखता है. एक चम्मच बेसन में एक चम्मच नींबू के छिलकों का पाउडर और एक चम्मच कच्चा दूध मिला लें. 15 मिनट इस पेस्ट को चेहरे पर लगाए रखने के बाद धो लें. यह फेस पैक टैनिंग हटाने में भी कारगर है. इसे हफ्ते में 2 बार लगा सकते हैं.
दही और नींबू के छिलकों का पाउडरस्किन के पीएच को बैलेंस करने और स्किन को बेहतर तरह से क्लेंज करने के लिए इस तरह नींबू के छिलकों के पाउडर को चेहरे पर लगाकर देखें. आपको फेस पैक बनाने के लिए एक चम्मच नींबू के छिलकों का पाउडर और 2 चम्मच दही (Curd) को साथ मिलाना है और पेस्ट बनाना है. इसे चेहरे पर 20 मिनट लगाए रखने के बाद चेहरा धोकर साफ कर लें.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं