विज्ञापन

योग और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग से कैसे फिट रहेंगे? 56 साल की मनीषा कोइराला ने बताया रूटीन

एक्ट्रेस मनीषा कोइराला 56 साल की उम्र में भी एक हेल्दी और फिट रहती है. एक्ट्रेस ने मनीषा कोइराला ने दिखाया कि वे योग, मोबिलिटी एक्सरसाइज और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग से कैसे फिट रहती हैं.

योग और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग से कैसे फिट रहेंगे? 56 साल की मनीषा कोइराला ने बताया रूटीन
मनीषा कोइराला एक्सरसाइज रूटीन

हेल्दी और फिट रहने के लिए योग बहुत फायदेमंद है. रोजाना योग करने से शरीर और मन दोनों का फायदा मिलता है. यही कारण है कि नेता से अभिनेता तक रोजाना योग और एक्सरसाइज करते है. 56 साल की उम्र में भी मनीषा कोइराला अपनी फिटनेस को लेकर आज भी चर्चा में रहती है. मनीषा कोइराला हमेशा अपने फैंस को हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने की सलाह देती रहती है. हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने वर्कआउट रूटीन की झलक दिखाई, जिसमें वह योग और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग दोनों करती है.

एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया और बताया कि वह रोजाना योग और एक्सरसाइज करती हैं. वीडियो में देख सकते हैं कि वह पहले शरीर की लचक बढ़ाने के लिए कुछ योगासन करती हैं. इस दौरान उन्होंने कैट-काउ पोज किया, जो रीढ़ की हड्डी की लचीलापन और मूवमेंट को बेहतर बनाने में मदद करता है. इसके बाद उन्होंने थ्रेड-द-नीडल स्ट्रेच किया, जो कंधों, गर्दन और ऊपरी पीठ के लिए फायदेमंद होती है. इसके बाद उन्होंने लंजिंग पोज किए, जिससे निचले शरीर की लचक और मूवमेंट बेहतर होती है.

योग के बाद मनीषा ने स्ट्रेंथ ट्रेनिंग शुरू की. उन्होंने छोटे डंबल्स के साथ लंजेस किए. यह एक्सरसाइज जांघों, हैमस्ट्रिंग और ग्लूट्स की मांसपेशियों के साथ-साथ कोर स्टेबिलिटी के लिए भी अच्छी होती है. इसके बाद उन्होंने डंबल्स के साथ साइड लेग मूवमेंट्स किए, जो जांघों पर काम करते हैं.

एक्ट्रेस मनीषा कोइराला अपनी एक्सरसाइज रूटीन के अंत में मैट पर लेटकर लेग रेज़ और लेग सर्कल्स के कुछ रिपीटेशन किए, जिससे पैरों और कोर की मांसपेशियां मजबूत होती हैं. इस एक्सरसाइज से फिटनेस के साथ-साथ हेल्थ दोनों अच्छी रहती है. एक्ट्रेस के मुताबिक, हेल्दी और फिट रहने के लिए सिर्फ एक तरह की एक्सरसाइज काफी नहीं होती. उन्होंने बताया कि वे अपने रूटीन में योग और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग दोनों को शामिल करती हैं, जिससे न सिर्फ शरीर मजबूत रहता है बल्कि मानसिक सेहत भी बेहतर होती है.

यह भी पढ़ें:- फिट रहने के लिए महिलाओं को करने चाहिए ये योगासन, एक्सपर्ट ने बताया बॉडी टोन के लिए है बेस्ट

यह भी पढ़ें:- चेहरे के ब्लैकहेड्स कैसे साफ करें? नाक, ठुड्डी और माथे पर ब्लैकहेड्स हटाने के आसान तरीके

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Manisha Koirala, Strength Training
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com