विज्ञापन

नेपाल बाढ़ त्रासदी पर छलका मनीषा कोइराला का दर्द, भारत- चीन से साथ आने की अपील

बॉलीवुड एक्ट्रेस मनीषा कोइराला ने इंटरनेशनल कम्युनिटी से अपील की है कि वे एक साथ आएं और नेपाल की मदद करें.

नेपाल बाढ़ त्रासदी पर छलका मनीषा कोइराला का दर्द, भारत- चीन से साथ आने की अपील
नेपाल बाढ़ त्रासदी पर छलका मनीषा कोइराला का दर्द
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस मनीषा कोइराला ने इंटरनेशनल कम्युनिटी से अपील की है कि वे एक साथ आएं और नेपाल की मदद करें. यह अपील 26 अगस्त को नेपाल-तिब्बत बॉर्डर के पहाड़ी इलाके में आई भयानक बाढ़ के बाद की गई है. मनीषा कोइराला ने काठमांडू में 'इन सॉलिडैरिटी विद नेपाल' इवेंट के दौरान बात की.

'ग्लोबल वार्मिंग सच है'
मनीषा ने रविवार को काठमांडू में सद्गुरु के 'इन सॉलिडैरिटी विद नेपाल' इवेंट में बात की. उन्होंने भारत, चीन और नेपाल, इन तीनों देशों से अपील की कि वे एक साथ आएं और ग्लोबल वार्मिंग से निपटने के लिए काम करें, ताकि भविष्य में ऐसी आपदाओं को रोका जा सके.

PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, मनीषा ने कहा, "ग्लोबल वार्मिंग सच है. यह कोई दूर की बात नहीं है. मेरी गुजारिश है कि हम इंसान और अच्छे पड़ोसी होने के नाते - चीन, भारत और नेपाल, इस मामले में हाथ मिलाएं और मिलकर कुछ करें. हम एक-दूसरे से बहुत जुड़े हुए हैं, इसलिए हमें ऐसी आपदाओं को रोकने के लिए मिलकर काम करना चाहिए. मुझे उम्मीद है और मैं प्रार्थना करती हूं कि हम बेहतर इंसान बनें और दूसरों की मदद करें. ठीक वैसे ही जैसे हम खुद चाहते हैं कि हमारी मदद की जाए."

यह भी पढ़ें-'मुझे विदा करो', आवारापन विवाद के बाद अमाल मलिक ने लिया फिल्म म्यूजिक से ब्रेक, पोस्ट में कही ये बात

 हमें टूरिज्म की जरूरत है
मनीषा ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से भी आगे आने और नेपाल की कई तरह से मदद करने का आग्रह किया, जिसमें देश का दौरा करना और इसके टूरिज्म उद्योग में योगदान देना शामिल है, जिससे स्थानीय लोगों की आजीविका को सहारा मिलेगा.

उन्होंने कहा, "इसके अलावा, मैं पूरे अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अनुरोध करना चाहती हूं कि आप हमेशा नेपाल के प्रति दयालु और स्नेही रहे हैं. मैं प्रार्थना करती हूं कि आपका प्यार और समर्थन बना रहे. एक देश के तौर पर, हमें टूरिज्म की जरूरत है. हम सिर्फ ऐसे देश के तौर पर नहीं जाने जाना चाहते जो आपदाओं से भरा हो या लगातार मुश्किलों का सामना कर रहा हो. हम अपने खूबसूरत मौसम, हिमालय, बेहतरीन लोगों, प्रकृति, संस्कृति और परंपराओं के लिए जाने जाना चाहते हैं. हां, नेपाल सीमा के पास एक आपदा आई है, लेकिन टूरिज्म हमारी जीवनरेखा है. मुझे उम्मीद है और मैं अंतरराष्ट्रीय समुदाय को एक बार फिर नेपाल की यात्रा करने के लिए प्रोत्साहित करती हूं."

यह भी पढ़ें- क्या ग्रीक गॉड जैसे दिखते हैं ऋतिक रोशन? क्या कहती हैं ग्रीस की महिलाए, देखें मजेदार वीडियो

नेपाल में बाढ़ के बारे में
अधिकारियों के हवाले से 'एसोसिएटेड प्रेस' की रिपोर्ट के अनुसार नेपाल और तिब्बत में अचानक आई बाढ़ और उससे जुड़ी आपदाओं में मरने वालों की संख्या बढ़कर 800 हो गई है, जबकि 3,000 से ज्यादा लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं. बुधवार को नेपाल-तिब्बत सीमा के पास पहाड़ी इलाकों में बाढ़ आई, जिससे बड़े पैमाने पर तबाही हुई और प्रभावित इलाकों के लोग आपदा के बाद की स्थिति से निपटने के लिए संघर्ष कर रहे हैं. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Manisha Koirala Comeback, Manisha Koirala Films, Manisha Koirala News, Manisha Koirala Latest, Manisha Koirala Latest Look
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com