- पुरानी झाड़ू को आप एक दो नहीं बल्कि कई तरीकों से रियूज कर सकते हैं.
- पुरानी झाडू को आप डेकोरेशन के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं.
- घर के बाउंड्री पर भी आप सीक लगा सकते हैं.
Reuse broom : घर की पुरानी चीजों को अक्सर लोग वेस्ट (waste material) समझ कर फेंक देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये चीजें कई बार काफी काम की साबित होती हैं, ऐसी ही एक चीज है पुरानी झाड़ू (Old broom). पुरानी झाड़ू को बेकाम का मानकर लोग फेंक देते हैं, लेकिन पुरानी झाड़ू भी काफी काम की होती है. पुरानी झाड़ू को आप एक दो नहीं बल्कि कई तरीकों से रियूज कर सकते हैं. आइए पुरानी झाड़ू को रियूज (reuse old broom) करने का तरीका जान लेते हैं. आप भी इन तरीकों को आसानी से आजमा पाएंगे.
इन 5 योगासनों से करें सुबह की शुरुआत, पूरा दिन रहेंगे energetic और Positiveपुरानी झाड़ू को रियूज करने का तरीका (how to reuse old broom)
दो-तीन झाड़ूओं को साथ में मिलाएं
अगर पुरानी झाड़ू टूट गई है तो आप एक साथ कई झाड़ू को मिलाकर एक बढ़िया और मोटा झाड़ू तैयार कर सकते हैं, ऐसे में झाड़ू पुरानी हो जाने पर उसे फेंकने की जगह स्टोर रूम में रख दें.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
डेकोरेशन
पुरानी झाडू को आप डेकोरेशन के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं. झाड़ू की सीक को निकाल कर उसे कलर कर उसमें अलग-अलग चीजें या थर्मोकॉल के बोल्स लगाकर डेकोरेशन के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं, ये काफी खूबसूरत नजर आता है.
पंखे की सफाई
झाड़ू टूट गई हो तो आप इससे फर्श साफ नहीं कर सकते, लेकिन अगर इसे किसी लंबे डंडे में बांध दिया जाए तो इससे सीलिंग और पंखे की सफाई की जा सकती है.
घर के काम में करें इस्तेमाल
झाड़ू की सीक को निकाल कर आप घर के दूसरे काम में इस्तेमाल कर सकते हैं, जैसे कुछ साफ-सफाई करना हो तो इसे यूज कर सकते हैं.
बाउंड्री वॉल पर करें इस्तेमाल
झाड़ू की सीक निकाल कर आप गार्डन एरिया में काटे की तरह लगा सकते हैं. घर के बाउंड्री पर भी आप सीक लगा सकते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं