Upper Lips Removal: चेहरे पर बाल होना सामान्य है, लेकिन कभी-कभी हार्मोनल इंबैलेंस के कारण महिलाओं के चेहरे पर कुछ ज्यादा ही हेयर ग्रो करने लगते हैं खासकर अपर लिप्स के ऊपर. इन बालों को हटाने के लिए उन्हें बार-बार पार्लर के चक्कर लगाने पड़ते हैं. हालांकि, कुछ ऐसे घरेलू उपाय भी हैं जिनकी मदद से आसानी से इन बालों को हटाया जा सकता है. आइए जानते हैं अपर लिप्स के बालों (Upper Lips Hair) को हटाने के आसान घरेलू उपाय.
बालों के लिए बेस्ट हैं ये 5 तेल, एक भी लगाना कर दिया शुरू तो चोटी की बढ़ने लगेगी मोटाई
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
अपर लिप्स के बाल हटाने के घरेलू उपाय
बेसन और दूधएक चम्मच बेसन और दूध को मिलाकर पेस्ट बनाएं और अपर लिप्स के बालों पर लगा दें. सूख जाने पर हल्के हाथों से स्क्रब करें. इससे अनचाहे बालों (Unwanted Hair) से छुटकारा मिल जाएगा.
चेहरे को मिलेंगे दूध से एंटी-एजिंग गुण, बस लगानी होंगी ये 5 चीजें Raw Milk में मिलाकर
नींबू चीनीअपर लिप्स के बालों को रिमूव करने के लिए नींबू और चीनी का घोल बनाकर लगाएं. सूख जाने पर स्क्रब (Scrub) करते हुए निकालें. इससे आसानी से अपर लिप्स के अनचाहे बाल हट जाएंगे.
दूध हल्दीबालों को नेचुरली रिमूव करने में दूध और हल्दी सबसे पहले आते हैं. इसके लिए एक चम्मच दूध में एक चम्मच हल्दी पाउडर मिलाकर पेस्ट बनाएं और इसे होंठों के ऊपर के बालों पर लगा लें. अच्छी तरह सूखने के बाद अंगुलियों को गीला कर रगड़-रगड़ कर छुड़ाएं.
शहद हल्दीएक चम्मच दही में एक चम्मच शहद और चुटकीभर हल्दी मिलाएं और उसे इसे होंठों के ऊपर के बालों पर लगा लें. थोड़ी देर बाद अंगुलियों को गीला कर रगड़-रगड़ कर छुड़ाएं. पेस्ट के साथ बाल भी साफ हो जाएंगे.
नींबू शहदअपर लिप्स के ऊपर के बालों को रिमूव करने के लिए एक चम्मच शहद में आधे नींबू का रस (Lemon Juice) मिलाएं और इसे होंठों के ऊपर लगाएं. थोड़ी देर बाद अंगुलियों को गीला कर रगड़-रगड़ कर छुड़ाएं. पेस्ट के साथ बाल भी साफ हो जाएंगे.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं