Facial hair removal tips : चेहरे के अनचाहे बाल क्लीन कराने के लिए आपको हर महीने पार्लर जाना पड़ता है. फेशियल हेयर निकलवाना बहुत पेनफुल होता है. इसके कारण कुछ लोग रेजर का भी यूज कर लेते हैं, जो कि चेहरे के बाल को हार्ड कर सकता है. इसलिए आपको एकबार घरेलू नुस्खा भी ट्राई करना चाहिए. यह आपके अनचाहे बालों को बिना दर्द के हटाने का काम करेगा. साथ ही आपकी स्किन ग्लोइंग भी बनाएगा. तो चलिए जानते हैं किचन में रखे बेसन से कैसे फेशियल हेयर को रिमूव करें.
जल्दी पीरियड़स आने के बाद भी बढ़ सकती है लड़कियों की हाइट
बेसन से कैसे क्लीन करें फेशियल हेयर
- चेहरे से अनचाहे बाल हटाने के लिए आपको 2 बड़े चम्मच बेसन, 1 चम्मच हल्दी पाउडर, 2 बड़े चम्मच दूध या दही, 1 चम्मच शहद और आधा चम्मच नींबू का रस चाहिए.
- अब आप इन सारी सामग्रियों को एक कटोरी में अच्छे से मिक्स कर लीजिए.
- जब यह पेस्ट जैसा हो जाए तो फिर आप अपने चेहरे के उन हिस्सों पर लगाएं जहां-जहां अनचाहे बाल ज्यादा हैं.
- फिर आप 20 से 25 मिनट तक इसे लगाकर रखें, फिर गीले तौलिए से अपने चेहरे को साफ कर लीजिए.
- अच्छा रिजल्ट चाहते हैं, तो फिर सप्ताह में 1 या दो बार लगाइए.
हल्दी, चीनी और नारियल तेल
- अनचाहे बालों से निजात पाने के लिए आप एक बाउल दूध पैन में गरम करने के लिए गैस पर रख दीजिए.
- फिर इसमें एक चुटकी हल्दी, एक चम्मच नारियल तेल, एक चम्मच चीनी डालकर अच्छे से पका लीजिए.
- अब इसमें 01 चम्मच गेहूं का आटा और 01 चम्मच बेसन मिलाकर पेस्ट तैयार करिए.
- अब इसे फेस पर 15 मिनट लगाकर सूखने के लिए छोड़ दीजिए.
- जब यह सूख जाए तो हाथ गीला करके चेहरे को मसाज दीजिए.
- इसके बाद चेहरे को साफ पानी से धो लीजिए.
- सप्ताह में एक दिन इस रेमेडी को अपना लेती हैं, तो फिर आपको अनचाहे बालों से निजात मिल सकता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं