घर की दीवारों को नया लुक देने के लिए कई लोग पुरानी पेंटिंग हटाकर उसकी जगह नई पेंटिंग लगा देते हैं. लेकिन असली परेशानी तब होती है, जब पेंटिंग के साथ लगा डबल साइडेड टेप दीवार से चिपका रह जाता है. इसे जल्दबाजी में खींचने पर दीवार का पेंट भी उखड़ सकता है और वहां निशान पड़ सकते हैं. अगर आपके घर में भी ऐसा टेप लगा है तो उसे नाखून या किसी नुकीली चीज से खुरचने की बजाय एक आसान तरीका आजमा सकते हैं. इसके लिए आपको सिर्फ हेयर ड्रायर की जरूरत पड़ेगी.
हेयर ड्रायर से ऐसे हटाएं डबल साइडेड टेप
जानकारी के अनुसार, दीवार पर चिपके डबल साइडेड टेप को हटाने के लिए सबसे पहले हेयर ड्रायर लें. इसे टेप से थोड़ी दूरी पर रखकर कुछ सेकंड तक हल्की गर्म हवा दें. गर्मी मिलने से टेप का चिपकने वाला पदार्थ यानी एडहेसिव नरम हो सकता है. इससे टेप को दीवार से निकालना आसान हो जाता है. जब टेप थोड़ा ढीीला महसूस होने लगे तो उसके एक कोनेे को उंगली से धीरे-धीरे उठाएं. इसके बाद उसे दीवार के समानांतर रखते हुए धीीरे से खींचें. एकदम झटके से टेप न निकालें क्योंकि ऐसा करने से पेंट को नुकसान पहुंच सकता है.
टेप हटाते समय इन बातों का रखें ध्यान
इसके अलावा, हेयर ड्रायर का इस्तेमाल करते समय उसे एक ही जगह पर लगातार न रखें. हल्की गर्म हवा दें और बीच-बीच में दीवार की स्थितिि देखते रहें. बहुत ज्यादा गर्मी देने से पेंट या दीवार की फिनिश खराब हो सकती है. टेप हटाने से पहले दीवार के किसीी छोटे और छिपे हुए हिस्से पर इस तरीके को आजमाकर देख लें. अगर दीवार का पेंट पहलेे से उखड़ा हुआ है या उसकी परत कमजोर है तो अतिरििक्त सावधानी बरतें.
ये भी पढ़ें- चावल के आटे का साबुन कैसे बनाएं? रोज नहाने के लिए घर पर साबुन बनाने का आसान तरीका
चिपचिपा निशान रह जाए तो क्या करें?
इसके अलावा, टेप हटाने के बाद अगर दीवार पर हल्का चिपचिपापन रह गया है तो सूूखे और मुलायम कपड़े से उसे साफ करने की कोशिश करें. जरूरत पड़ने पर कपड़े को थोड़ा नम कर सकते हैं. हालांकि, किसी भी तरह का तेज केमिकल या स्क्रबर सीधे दीीवार पर इस्तेमाल न करें.
ये भी पढ़ें- सीने की जलन और खट्टी डकार से राहत दिला सकते हैं ये ड्रिंक्स, जानें Acid Reflux शांत करने के लिए क्या पीएं
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं