विज्ञापन

कपड़े धोने का टब कैसे साफ करें? खारे पानी के दाग कैसे हटाएं टब से

प्लास्टिक के पीलेपन को कैसे हटाएं? कपड़े धोने के प्‍लास्‍ट‍िक टब पर खारे पानी के न‍िशान छूटने का नाम नहीं ले रहे हैं, तो आप इस तरह से करें म‍िनटों में साफ.

कपड़े धोने का टब कैसे साफ करें? खारे पानी के दाग कैसे हटाएं टब से
प्लास्टिक को कैसे चमकाया जाता है.

हर क‍िसी के घर में कपड़े धोने का टब होता है. यह टब ही है, ज‍िसमें आप रोजाना कपड़े धोते हैं या इसी टब में पानी भरकर आप पोंछा लगाते हैं. आप लाते तो हैं चमचमाता टब पर कुछ ही द‍िनो में खारे पानी के कारण इस टब पर सफेद और पीली पपड़ी सी जम जाती है, ज‍िसे आप बहुत रगड़ते हैं लेक‍िन यह साफ नहीं होती है. दरअसल खारे पानी में कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स होते हैं, जो साफ सुथरे टब पर सफेद और पीली पपड़ी की तरह जम जाते हैं और बाद में यह इतने ज्‍यादा जम जाते हैं क‍ि साफ होने का नाम ही नहीं लेते हैं. आप इन्‍हें क‍ितना ही रगड़े यह  धीरे-धीरे इतने जिद्दी दाग बन जाते हैं क‍ि साबुन या डिटर्जेंट से रगड़कर भी साफ नहीं होते हैं. अगर दीवाली की सफाई में आप इन गंदे धब्बों से हमेशा के ल‍िए छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आपकी सारी परेशानी म‍िनटों में दूर हो जाएगी. इन धब्‍बों को दूर करने के ल‍िए क‍िचन में मौजूद सफेद सिरके, बेकिंग सोडा, नींबू और साइट्रिक एसिड से आप सारे ज‍िद्दी धब्‍बे साफ कर देंगे. वहीं टब पर जमे दाग-धब्बों को हटाने के लिए आप बेकिंग सोडा, नींबू-नमक और साइट्रिक एसिड जैसे ऑप्‍शन की मदद ले सकते हैं. टब को साफ करने से पहले आप यह देख लें क‍ि टब की क्‍या क्‍वॉल‍िटी है और उसके बाद ही इन चीजों से साफ करें.आप कपड़े धोने के टब के खारे पानी के न‍िशान हटाने के ल‍िए इन तीन तरीकों का इस्‍तेमाल कर सकते हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

कपड़े धोने के टब के धब्बों को साफ करने का तरीका

सफेद सिरके और बेकिंग सोडा से करें साफ 

अगर ये दाग-धब्बे काफी पुराने ना हो तो सबसे पहले दो चम्मच बेकिंग सोडा और आधा कप सफेद सिरका मिलाकर एक पेस्ट बना लें. अब इस पेस्ट को कपड़े धोने के प्‍लास्‍ट‍िक के टब पर  लगाकर पंद्रह से बीस मिनट के लिए छोड़ दें. उसके बाद हल्के हाथ से स्क्रब करके टब को साफ पानी से धो लीज‍िए. 

नींबू और नमक की मदद से करें साफ 

नींबू को आधा काट लें और उस पर नमक लगाकर टब के सफेद-पीले धब्बों पर अच्छे से रगड़ लीज‍िए. इसके बाद 10 मिनट के ल‍िए छोड़ दीज‍िए. 10 मिनट बाद बाल्टी को अच्छे से रगड़कर पानी से साफ कर लीज‍िए. सारे दाग धब्‍बे साफ हो जाएंगे और खारे पानी का कोई भी न‍िशान नहीं म‍िलेंगे. 

 साइट्रिक एसिड से म‍िनटों में साफ हो जाएगा प्‍लास्‍ट‍िक का टब 

अगर प्‍लास्‍ट‍िक के टब पर खारे पानी के दाग-धब्बे काफी पुराने हैं, तो टब में गुनगुना पानी डाल‍िए. अब इस पानी में दो से तीन चम्मच साइट्रिक एसिड का पाउडर डालकर अच्‍छे से घोल लीज‍िए. अब इस घोलकर को 30 मिनट के ल‍िए टब में छोड़ दें. उसके बाद पानी को निकाल लें और बाल्टी को डिशवॉश लिक्विड की मदद से रगड़कर साफ पानी से धो लीज‍िए. 

Latest and Breaking News on NDTV

खारे पानी के दाग-धब्बों से टब को कैसे बचाएं 


टब को इस्तेमाल करने के बाद हमेशा उल्टा करके रख‍िए. टब में पानी जमा करने से हमेशा बचें. अगर आप ऐसा करते हैं, तो खारे पानी के म‍िनरल्‍स कभी टब में नहीं जमेंगे. 

यह भी पढ़ें:- नॉन-स्टिक पैन के किनारों से जिद्दी चिकनाई कैसे हटाएं? पैन से जले हुए दाग हटाने का आसान तरीके

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com