विज्ञापन

खारे पानी से बालों को कैसे बचाएं? तो बस ये 2 चीज करने से हेयर फॉल हो जाएगा बंद

खारे पानी से बाल क्यों झड़ते हैं? अगर कंघी करते ही आपके हाथों में आ जाता है बालों का गुच्‍छा तो जाह‍िर सी बात है क‍ि आपको चेक करना है क‍ि पानी खारा तो नहीं है. क्‍योंक‍ि खारे पानी की वजह से बाल बहुत ज्‍यादा झड़ते हैं. चल‍िए पता करते हैं वजह.

खारे पानी से बालों को कैसे बचाएं? तो बस ये 2 चीज करने से हेयर फॉल हो जाएगा बंद
क्या खारे पानी बालों के लिए खराब है?

Reduce Hair Fall From Hard water :   खारे पानी की समस्या (hard water problem) अब हर इलाके में बढ़ गई हैं. वैसे लोग पीने के लिए तो आरओ (R.O. Water purifiers) की व्यवस्था कर लेते हैं. लेकिन क्या आप जानते है कि खारे पानी का सबसे ज्‍यादा बुरा असर स्किन और बालों पर भी पड़ता है. वहीं खारे पानी की समस्या से सिर्फ बड़े शहर के लोग ही नहीं बल्कि गांवों और कस्बों के लोग भी परेशान रहते हैं. खारा पानी न सिर्फ आपके बालों की क्वालिटी को खराब कर देता है, बल्कि इससे बालों में रुसी की समस्या (how to avoid dandruff) भी होने लगती हैं और सबसे ज्‍यादा बाल झड़ने लगते हैं. दरअसल खारे पानी में ज्यादा मात्रा में सोडियम के साथ मैग्नीशियम और कैल्शियम होता है, जिससे बाल धोने पर कई बार स्कैल्प पर एक परत जम जाती है, जिससे बालों में डैंड्रफ और बालों का झड़ना शुरु हो जाता है. अगर आप लंबे समय तक बाल खारे से धोते हैं तो बहुत जल्‍द ही आपके स‍िर पर बालों की संख्‍या कम होने लगेगी और आप गंजेपन की समस्‍या से जूझ सकते हैं 

ayurvedic seeds that fix hair fall

ayurvedic seeds that fix hair fall
Photo Credit: Freepik

इसके अलावा बालों को बचाने के लिए आजमाएं ये टिप्स | Try these tips to save hair


1. पानी को उबालकर इस्तेमाल करें : खारे पानी से बालों को खराब होने से बचाने के लिए आप बालों के लिए उबले हुए पानी का ही इस्तेमाल करें. बाल धोने के लिए उबले हुए पानी का इस्तेमाल करने से बालों की क्वालिटी भी बेहतर हो जाएगी और ये सॉफ्ट-शाइनी नजर (How to get soft & shinny hair) आने लगेंगे. इस बात का ध्यान रखें कि गर्म पानी इस्तेमाल नहीं करना है. बल्कि पानी को उबालकर ठंडा करने के बाद ही पानी का इस्तेमाल करें. 

2. दही से बने हेयर मास्क का उपयोग करें  : दही में मौजूद पोषक तत्व बालों की क्वालिटी को बेहतर करने में बेहद सहायक साबित होते हैं. जिन लोगों के बालों की क्वालिटी खारे पानी के कारण खराब हो गई है, वे दही से बने हेयर मास्क का हफ्ते में 1 से 2 बार जरूर इस्तेमाल करें. दरअसल रुखे बालों के लिए ताजे दही में एक चम्मच शहद और एक चम्मच जैतून का तेल मिलाकर हेयर मास्क तैयार करके फिर इसे अपने बालों और स्कैल्प पर अच्‍छे से लगाएं. फ‍िर बालों की अच्छे से मसाज कर लें. दही से बने हेयर मास्क को 45 मिनट के लिए लगाकर रखें और फिर ताजे पानी से साफ कर लें. वैसे आप इसके लिए माइल्ड शैंपू का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. बालों के लिए एक प्राकृतिक मॉइश्चराइजर के रूप में काम करता है और उन्हें सॉफ्ट और शाइनी बनाया जा सकता है. 

3. बालों में तेल अवश्‍य लगाएं : लगातार खारे पानी से बाल धोने के कारण बाल रूखे हो जाते हैं, ऐसे में बालों में तेल लगाना बेहद जरूरी होता है. आंवला, ब्राह्मी और बादाम के तेल के साथ स्कैल्प की हफ्ते में कम से कम 2 बार मसाज अवश्‍य करें. इससे ड्राई स्कैल्प की समस्या कम हो जाएगी. 

4. अपने खाने में नट्स और सीड्स जरूर शाम‍िल करें :  स्किन और बालों की क्वालिटी को बेहतर करने के लिए डाइट में नट्स और सीड्स जरूर शामिल करने चाह‍िए. खासकर अखरोट, अलसी और तिल के बीज जरू लेने चाह‍िए. यह बालों के ल‍िए बहुत ही लाभकारी है. इनमें पाए जाने वाले प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स बालों को मजबूत और स्वस्थ बनाते हैं. इन्हें आप फलों के साथ म‍िक्‍स करे खा सकते हैं. इससे आपको भरपूर पोषण तो मिलेगा साथ ही आपके बाल भी मजबूत होंगे. 


यह भी पढ़ें- फूलों से लद जाएगा आपका अपराजिता का पौधा, बस हर 10 दिन में मिट्टी में मिलाएं ये 3 चीजें, गार्डनिंग एक्सपर्ट ने बताया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com