Skin Care: स्किन केयर में अक्सर ही ऐसी चीजों को शामिल करने की कोशिश की जाती है जो त्वचा को चमकदार और निखरा हुआ बना दें. इसीलिए महिलाएं खासतौर से एक से बढ़कर एक प्रोडक्ट्स खरीदती रहती हैं. लेकिन, कई बार बाजार की महंगी चीजें उतना असर नहीं दिखा पातीं जितनी असरदार और फायदेमंद घर की चीजें साबित होती हैं. ऐसा ही एक स्किन फ्रेंडली अनाज है चावल. त्वचा पर चावल का पानी (Rice Water) लगाने पर स्किन का टेक्सचर बेहतर होने में मदद मिलती है. इससे स्किन को एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मिलते हैं, इरिेटेशन कम होती है और दाग-धब्बे कम होने में असर दिखने लगता है. ऐसे में यहां जानिए किस तरह चावल के पानी से टोनर बनाकर चेहरे पर लगाया जा सकता है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
निखरी त्वचा के लिए चावल के पानी का टोनर | Rice Water Toner For Glowing Skin
एक कप चावल को डेढ़ कप पानी में आधे से एक घंटे भिगोकर रखें. आधे घंटे बाद चावल के ऊपर नजर आ रहे चावल के पानी को अलग से निकालकर किसी स्प्रे बोतल या नॉर्मल शीशी में भर लें. इस टोनर को चेहरे पर रूई की मदद से लगाया जा सकता है. चेहरे को क्लेंज करने के बाद चावल के पानी के टोनर को चेहरे पर लगाया जा सकता है. इससे स्किन पर जमी गंदगी हटने लगती है. टोनर लगाने पर ओपन पोर्स (Open Pores) कम होने में भी मदद मिलती है.
चावल के पानी को और कैसे लगाएं चेहरे पर- चावल के पानी का फेस मास्क बनाने में भी इस्तेमाल हो सकता है. इसके लिए चावल के पानी में थोड़ा सा चावल का आटा (Rice Flour) और शहद मिलाकर पेस्ट तैयार करें. इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर 10 से 15 मिनट रखने के बाद धोकर हटाया जा सकता है.
- घर पर ही आप राइस वॉटर शीट मास्क भी तैयार कर सकते हैं. इस शीट मास्क को बनाने के लिए आपको मलमल का कपड़ा लेकर उसे चेहरे के आकार के शीट मास्क की तरह काट लेना है. इस कपड़े को चावल के पानी में डुबोकर रखें और फिर चेहरे पर लगाकर आधा घंटा रखें. जब इस शीट मास्क को हटाएं तो चेहरे की हल्के हाथों से मालिश करने के बाद चेहरा धोकर साफ कर लें. चेहरा निखर जाता है.
- चावल के पानी का इस्तेमाल स्किन को क्लेंज करने के लिए भी किया जा सकता है. इसके लिए सुबह उठकर चावल के पानी से चेहरे को धोएं. इसे सुबह-शाम दोनों समय चेहरा साफ करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं. चेहरे पर जमी डेड स्किन सेल्स हटने लगती हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं