Teachers day 2024: हर साल 5 सितंबर के दिन शिक्षक दिवस मनाया जाता है. यह दिन अपने गुरुओं को समर्पित होता है. इस दिन स्कूलों-कॉलेजों में तरह-तरह के कार्यक्रम होते हैं और स्टूडेंट टीचर्स के लिए तरह-तरह के गिफ्ट भी लेकर जाते हैं, लेकिन अधिकतर शिक्षक ऐसे होते हैं जो महंगे गिफ्ट लेना पसंद नहीं करते हैं और बच्चों के हाथ से बने हुए उपहार को ज्यादा सही समझते हैं. ऐसे में अगर आप अपने हाथ से अपनी टीचर के लिए गिफ्ट बनाना चाहते हैं, तो यहां जानिए आसानी से ट्रेंडी पॉप अप कार्ड (Pop-up Card) कैसे बनाते हैं जो आप टीचर्स डे पर अपनी टीचर को बनाकर गिफ्ट कर सकते हैं. इस कार्ड को देखकर टीचर के चेहरे पर बड़ी सी मुस्कुराहट आ जाएगी.
शिक्षक दिवस के लिए DIY पॉप-अप कार्ड
आसान पॉप-अप कार्ड बनाने के लिए आपको 8 सेंटीमीटर के सफेद प्लेन शीट के कुछ चौकोर टुकड़े चाहिए. इन्हें चार-पांच बार फोल्ड करें, ऊपर से एक ओवल शेप का कट दें और फूल डिजाइन बनाकर इसकी पेटल्स को कट करें और इसे राउंड करके टेप या ग्लू से चिपका लें. इसी तरह से अलग-अलग तरह के फूल बनाकर एक तरफ रख दें. अब सभी फूल को ग्लू की मदद से बंद करके चिपकाते जाएं, जब आप इन्हें खोलेंगे तो एक सुंदर सा बड़ा फूल बनेगा. फिर इसे सूखने के लिए अलग रख दें. एक A4 साइज शीट लेकर इसे बीच से फोल्ड कर दें और अंदर के हिस्से में यह फूल को चिपका दें. इसके आजू-बाजू बेल और पत्तियों की डिजाइन बनाएं और ऊपर बेस्ट टीचर लिखें. इसके बाद फ्रंट में ग्लिटर पेपर लगाकर हैप्पी टीचर्स डे लिखकर एक रिबन लगा दें. आपका इंस्टेंट पॉप अप कार्ड तैयार है.
-
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit 2026 | दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होती है UBER बुकिंग, डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी
सोशल मीडिया पर टीचर्स डे पॉप अप कार्ड बनाने का तरीका तेजी से वायरल हो रहा है और 3 लाख से ज्यादा लोग इस वीडियो को लाइक कर चुके हैं. ऐसे में अगर आप भी अपनी टीचर को 5 सितंबर शिक्षक दिवस के दिन खुश करना चाहते हैं और उनके लिए कुछ स्पेशल बनाना चाहते हैं तो इस तरीके के पॉप अप कार्ड बना सकते हैं.
Hartalika Teej का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और जानें पारण का समय | NDTV India
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं