विज्ञापन

Independence Day 2026: 15 अगस्त पर दिखना है स्टाइलिश, तो बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के इन लुक्स को करें रीक्रिएट

इस 15 अगस्त अगर तिरंगे के तीनों रंग एक साथ पहनने का मन नहीं है, तो बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के इन स्टाइलिश देसी लुक्स से आइडिया लें. आलिया, दीपिका, कियारा और सारा के लुक्स को आप अपनी पसंद के हिसाब से आसानी से रीक्रिएट कर सकती हैं.

Independence Day 2026: 15 अगस्त पर दिखना है स्टाइलिश, तो बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के इन लुक्स को करें रीक्रिएट
ग्रीन कलर पसंद है तो कियारा आडवाणी का ऑर्गेंजा साड़ी लुक ट्राई किया जा सकता है.

Independence Day Fashion Inspiration: 15 अगस्त का दिन आते ही मन करता है कि आउटफिट में भी देशभक्ति की थोड़ी सी झलक नजर आए, लेकिन इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं कि सिर से पैर तक तिरंगे के तीनों रंग पहन लिए जाएं. अगर आप भी इस बार Independence Day पर कुछ ऐसा पहनना चाहती हैं जो देसी भी लगे और फैशन के मामले में थोड़ा हटकर भी हो, तो बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के लुक्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं. अच्छी बात ये है कि इन लुक्स को कॉपी करने की जरूरत नहीं है. आप अपनी पसंद के हिसाब से इनके छोटे-छोटे फैशन आइडियाज लेकर उन्हें आसानी से रीक्रिएट कर सकती हैं.

आलिया भट्ट जैसा व्हाइट लुक

अगर आपको मिनिमल और एलिगेंट फैशन पसंद है, तो आलिया भट्ट का व्हाइट साड़ी लुक आपके काम आ सकता है. सफेद सिल्क या हल्की फैब्रिक की साड़ी के साथ सिंपल ब्लाउज पहनें और बहुत ज्यादा ज्वेलरी से बचें. छोटे झुमके, खुले बाल या लो बन और हल्का मेकअप इस लुक को काफी खूबसूरत बना सकता है. चाहें तो साड़ी के बॉर्डर या ब्लाउज में हल्का ग्रीन या केसरिया टच देकर इसे Independence Day वाला फील भी दे सकती हैं.

अनन्या पांडे वाला केसरिया ट्विस्ट

अनन्या पांडे का ये खूबसूरत केसरिया साड़ी लुक 15 अगस्त के लिए परफेक्ट इंस्पिरेशन है. गोल्डन बॉर्डर वाली सिल्क साड़ी, हैवी ब्लाउज और ट्रेडिशनल ज्वेलरी उनके लुक को बेहद रॉयल टच दे रही है. आप भी इसे आसानी से रीक्रिएट कर सकती हैं.

कियारा का ग्रीन साड़ी स्टाइल

ग्रीन कलर पसंद है तो कियारा आडवाणी का ऑर्गेंजा साड़ी लुक ट्राई किया जा सकता है. हल्की साड़ी के साथ फ्लोरल ब्लाउज पहनकर आप पूरे लुक को फ्रेश बना सकती हैं. यहां सबसे अच्छी बात ये है कि आपको तिरंगे के बाकी रंगों को जबरदस्ती आउटफिट में जोड़ने की जरूरत नहीं है. सिंपल ईयररिंग्स और सॉफ्ट मेकअप इसके साथ काफी है.

सारा अली खान का चिकनकारी अंदाज

सारा अली खान का सफेद चिकनकारी सूट उन लोगों के लिए परफेक्ट है जिन्हें कंफर्ट के साथ स्टाइल चाहिए. व्हाइट सलवार सूट, खुला दुपट्टा और खुले बाल वाला लुक दिनभर की Independence Day सेलिब्रेशन के लिए काफी प्यारा लगेगा. इसके साथ सिल्वर झुमके और जूतियां पहनकर आप पूरे लुक को अपने तरीके से रीक्रिएट कर सकती हैं.

यह भी पढ़ें- नाली से निकलने वाले कीड़ों को कैसे रोकें? नाली के कीड़े मारने के लिए कौन सी दवा है

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Fashion Tips, Independence Day Special, Independence Day Fashion Tips, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com