नाग पंचमी के मौके पर अगर आप घर को कुछ अलग तरीके से सजाना चाहते हैं, तो कागज से बना किंग कोबरा एक मजेदार DIY आइडिया हो सकता है. इसे बनाने के लिए महंगे सामान की जरूरत नहीं पड़ेगी. थोड़े से क्राफ्ट पेपर, गत्ते और गोंद की मदद से आप घर पर ही सांप का आकर्षक मॉडल तैयार कर सकते हैं. बच्चों के साथ यह क्राफ्ट एक्टिविटी भी की जा सकती है.
इन चीजों की पड़ेगी जरूरत
वीडियो में आप देख सकते हैं कि इस DIY के लिए सफेद या रंगीन क्राफ्ट पेपर, एक गत्ता, कैंची, ग्लू, स्केच पेन या मार्कर और गॉग्ली आईज रख लें. सांप की जीभ बनाने के लिए लाल कागज का इस्तेमाल किया जा सकता है.
ऐसे तैयार करें सांप का शरीर
जानकारी के अनुसार, सबसे पहले गत्ते को रोल करके लंबा आकार दें. अब कैंची की मदद से गत्ते पर थोड़ी-थोड़ी दूरी पर कट लगााएं. ध्यान रखें कि कट पूरी तरह अलग न हों. इससे गत्ते को आसानी से गोलाकार और जिगजैग आकार दिय जा सकेगा. इसके ऊपर सफेद या रंगीन पेपर लपेटकर चिपका दें.
यह भी पढ़ें: सांप घर में ना आए इसके लिए क्या करें? सांप को भगाने के लिए क्या जलाना चाहिए
कागज से बनाएं फन और सिर
इसके अलावा, अलग कागज पर सांप के सिर और फन का डिजाइन बनाएं और उसे काट लें. लाल कागज से दोमुंही जीभ तैयार करें. इसके बाद गॉग्ली आईज या मार्कर की मदद से आंखें बनाएं. तैयार सिर को गोंद से शरीर के आगे वााले हिस्से पर चिपका दें.
ऐसे दें किंग कोबरा जैसा लुक
वीडियो को अंत में आप देखेंगे कि मार्कर या स्केच पेन से शरीर पर डिजाइन बनाएं. आप इसे काले, भूरे या अपनी पसंद के रंग से सजा सकते हैं. तैयार पेपर स्नेक को टेबल, शेल्फ या बच्चों के क्राफ्ट कॉर्नर में रखा जा सकता है.
यह भी पढ़ें: घर में हो गई बहुत सारी छिपकलियां, इन 5 नेचुरल तरीके से भगाएं दूर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं