विज्ञापन

15 फुट लंबा अजगर देख मची अफरा-तफरी, अगर अचानक सांप आ जाए सामने तो क्या करें, बच जाएगी जान

अगर, अचानक आपके सामने सांप आ जाए, तो क्या करना चाहिए. सबसे पहले घबराएं नहीं और कोई तेज हरकत करने से बचें. यहां जानिए सांप दिखने पर क्या करने से आपकी जान बच सकती है.

15 फुट लंबा अजगर देख मची अफरा-तफरी, अगर अचानक सांप आ जाए सामने तो क्या करें, बच जाएगी जान
अचानक सांप आ जाए सामने तो क्या करें

सोचिए, सुबह उठते ही आपको अचानक 15 फीट लंबा अजगर दिखाई दे जाए, तो क्या होगा? असम के बेलपारा गांव में कुछ ऐसा ही हुआ. असम के बोको क्षेत्र के बेलपारा गांव में शुक्रवार सुबह एक विशाल अजगर पेड़ पर दिखाई देने से इलाके में हड़कंप मच गया. करीब 15 फीट लंबे और लगभग 30 किलोग्राम वजनी इस अजगर को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए. स्थानीय लोगों ने सुरक्षित तरीके से अजगर को पेड़ से नीचे उतारा और बाद में उसे वन विभाग के हवाले कर दिया. हालांकि, ऐसे हालात में घबराहट या जल्दबाजी सबसे बड़ी गलती साबित हो सकती है. अगर, आपके सामने अचानक सांप आ जाए तो घबराने के बजाय कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखें. चलिए आपको बताते हैं ऐसी स्थिति में क्या करना चाहिए और किन गलतियों से बचना चाहिए.

शांत रहें और दूर से रखें नजर

अगर आपको अचानक सांप दिख जाए तो सबसे पहले घबराएं नहीं और कोई तेज हरकत करने से बचें. अचानक किया गया मूवमेंट सांप को खतरे का संकेत दे सकता है और वह आप पर हमला कर सकता है. ऐसे में कुछ सेकंड तक शांत और स्थिर रहने से उसे एहसास हो सकता है कि आप उसे नुकसान पहुंचाने नहीं आए हैं.

सुरक्षित दूरी बनाएं

सांप से कम से कम 6 से 10 फीट की दूरी बना लें. अजगर जैसे बड़े सांप काफी तेजी से झपट्टा मार सकते हैं. ऐसे में सांप से थोड़ी दूरी बनाकर रखें और धीरे-धीरे पीछे हटें. इसके अलावा सांप की आंखों में लगातार घूरकर देखना उसे चुनौती या खतरे की तरह महसूस हो सकता है. इसलिए उसकी ओर देखते हुए भी नजरें सामान्य रखें और सीधे आंखों में देखने से बचें.

सांप को जाने का रास्ते दें

अगर सांप आगे बढ़ रहा है, तो उसके रास्ते में न आएं. उसे अपने आप किसी सुरक्षित जगह में जाने दें. आमतौर पर सांप लड़ना नहीं चाहता, बल्कि मौका मिलने पर वहां से निकल जाना पसंद करता है. इसलिए अगर आपके सामने सांप आ जाए, तो उसे घेरने या उसके रास्ते में खड़े होने की गलती न करें. थोड़ा पीछे हटकर उसे खुला रास्ता दें, ताकि वह आसानी से वहां से जा सके. इसके बाद स्थानीय एजेंसी को जानकारी दें, ताकि आसानी से उसका रेस्क्यू किया जा सके.

वन विभाग या स्नेक सेवर को बुलाएं

अगर, आपके घर के आसपास सांप दिखाई दे तो तुरंत स्थानीय वन विभाग, पुलिस या किसी मान्यता प्राप्त स्नेक कैचर को कॉल करें. जब तक मदद न आ जाए, दूर से ही सांप की हरकतों पर नजर रखें ताकि रेस्क्यू टीम के आने पर आप उन्हें बता सकें कि सांप कहां छिपा है.

सांप को मारने या पकड़ने की कोशिश न करें

अक्सर सांप काटने की घटनाएं तब होती हैं जब लोग उसे खुद पकड़ने या मारने की कोशिश करते हैं.

यह भी पढ़ें:- सांप घर में ना आए इसके लिए क्या करें? सांप को भगाने के लिए क्या जलाना चाहिए

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Snake Safety Tips, Saap
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com