विज्ञापन

AC नहीं है... NMH ने बताए ऐसे ट्रिक्स, नौतपा में भी ठंडा रहेगा घर

Bina AC Kamra Thanda Tips: गर्मियों का प्रकोप अपने चरम पर है, ऐसे में अगर आपके पास AC नहीं है तो आप अपने कमरे को ठंडा रखने के लिए कुछ उपाय कर सकते हैं. नेशनल हेल्थ मिशन ने कुछ ऐसे टिप्स शेयर करें हैं जो इस भीषण गर्मी में भी आपके कमरे को ठंडा बनाए रखने में मदद करेंगे.

AC नहीं है... NMH ने बताए ऐसे ट्रिक्स, नौतपा में भी ठंडा रहेगा घर
बिना AC के भी गर्मी से मिल सकती है राहत. ( AI Image)

Bina AC Kamra Thanda Tips: देशभर में भीषण गर्मी का प्रकोप शुरू हो चुका है. दिन-ब-दिन तापमान लगातार बढ़ रहा है. वहीं, 25 मई से 2 जून तक नौतपा का दौर भी शुरू होने वाला है, जब गर्मी अपने चरम पर होती है. ऐसे में सिर्फ खुद को ठंडा रखना ही काफी नहीं है, घर और कमरों को भी ठंडा और आरामदायक बनाना बहुत जरूरी है. अगर आपके पास एयर कंडीशनर (एसी) नहीं है तो चिंता करने की जरूरत नहीं है. कुछ प्रभावी टिप्स को अपनाकर आप घर को ठंडा रख सकते हैं. 

नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) के अनुसार, कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर कमरे को काफी हद तक ठंडा रखा जा सकता है.

एसी के बिना कमरा कूल रखने के लिए दिन में खिड़कियां और पर्दे बंद रखें

दिन के समय सूरज की तेज किरणें कमरे में न आने दें. मोटे और हल्के रंग के पर्दे लगाएं जो गर्मी को रोक सके.

रात में क्रॉस वेंटिलेशन करें

रात को खिड़कियां खोल दें ताकि ठंडी हवा अंदर आए. विपरीत दिशा की खिड़कियां खोलने से हवा का बहाव अच्छा रहता है.

छत को ठंडा रखें

छत पर पानी छिड़कें या सफेद रंग का पानी-प्रूफ पेंट करवाएं. इससे छत से आने वाली गर्मी कम होती है.

घर में पौधे लगाएं

कमरे में इंडोर प्लांट्स रखें. ये न सिर्फ हवा को शुद्ध करते हैं बल्कि प्राकृतिक ठंडक भी देते हैं.

हीट पैदा करने वाली चीजों का कम इस्तेमाल करें

दोपहर में ओवन, गैस चूल्हा या इलेक्ट्रिक उपकरण कम इस्तेमाल करें. इससे कमरे का तापमान नहीं बढ़ता.

सूती चादर और हल्के कपड़े अपनाएं

बिस्तर पर सूती चादर बिछाएं और हल्के, ढीले सूती कपड़े पहनें. इससे शरीर को आराम मिलता है.

मिट्टी के घड़े का पानी पीएं

मिट्टी के सुराही या घड़े में रखा पानी प्राकृतिक रूप से ठंडा रहता है और शरीर को अंदर से ठंडक पहुंचाता है.

ये छोटे-छोटे बदलाव न सिर्फ कमरे को ठंडा रखते हैं बल्कि बिजली की बचत भी करते हैं और स्वास्थ्य के लिए बेहतर हैं. यही नहीं गर्मी के मौसम में प्राकृतिक तरीकों से ठंडक बनाए रखना स्वस्थ जीवनशैली का हिस्सा है.

ये भी पढ़ें: एसी और कूलर दोनों है, लेकिन लाइट ही चली जाती है, कमरे को कैसे रखें ठंडा?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cool Room Without Ac 2026, Bina Ac Kamra Thanda Tips, No Ac Room Cooling Hacks, How To Sleep Cool Without Ac, Keep Room Cold Without Ac
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com