विज्ञापन

एसी और कूलर दोनों है, लेकिन लाइट ही चली जाती है, कमरे को कैसे रखें ठंडा?

गर्मियों के मौसम में एसी और कूलर के बिना रहने के बारे में सोच कर ही डर लगने लगता है. लेकिन दिक्कत तब होती है जब लाइट चली जाती है तो इस गर्मी में सर्वाइव कैसे किया जाए. आज हम आपको बताएंगे कि कैसे अपने कमरे को देर तक ठंडा रखें.

एसी और कूलर दोनों है, लेकिन लाइट ही चली जाती है, कमरे को कैसे रखें ठंडा?
बिना AC-कूलर के भी ऐसे रखें Room ठंडा. ( AI Image)

Light Jane Par Kamra Kaise Thanda Rakhe: गर्मी से निपटने के लिए हम अपने घरों में AC और कूलर लगाते हैं जो गर्मी से काफी हद तक राहत देते हैं. लेकिन असल परेशानी तब शुरू होती है जब एसी और कूलर को चलाने के लिए लाइट ही नहीं आती है. गर्मियों के मौसम में बिजली कटना भारत में बहुत ही नॉर्मल है. हालांकि लाइट तो सर्दियों में भी कटती है लेकिन वो कंबल के अंदर दुबक जाओ फिर समझ नहीं आती. लेकिन गर्मी में लाइट जाना मतलब क्या होता है आप समझ ही सकते हैं. 

गर्मियां अपने उस चरम पर पहुंच चुकी हैं कि जैसे ही कमरे का पंखा, कूलर या एसी बंद होता है तो कमरा गर्म तंदूर जैसा लगने लगता है और वहां पर बैठना मुश्किल हो जाता है. बाहर निकलने की सोचो तो गर्म हवाएं हालत खराब कर देती है. सबसे ज्यादा गुस्सा तब आती है जो रात के समय बिजली कट जाए तो नींद भी खराब हो जाती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ आसान घरेलू तरीके हैं जिनकी मदद से आप बिजली जाने पर भी कमरे को काफी हद तक ठंडा रख सकते हैं

लाइट जाने पर कमरे को ठंडा कैसे रखें ( Light Jane Par Kamre Ko Thanda Kaise Rakhe)

ये भी पढ़ें: AC नहीं है? नौतपा में छत को ठंडा रखने के 4 आसान और सस्ते तरीके

खिड़की और पर्दे

कमरे को ज्यादा देर तक ठंडा रखने के लिए सबसे पहले आपको दिन के समय खिड़कियों और पर्दों का सही इस्तेमाल करना है. दरअसल दोपहर के समय धूप सीधे कमरे में आती है, जिससे दीवारें और फर्श गर्म हो जाते हैं. इसलिए आप खिड़कियों और पर्दों पर मोटे या ब्लैकआउट पर्दे लगाएं, ये कमरे को गर्म होने से बचाएंगे.अगर हल्के रंग के पर्दे हों तो और बेहतर रहता है क्योंकि वे गर्मी कम सोखते हैं.

क्रॉस वेंटिलेशन

लाइट चली गई है तो फौरन ही कमरे की खिड़कियां और दरवाजें ना खोलें. बल्कि पहले बाहर का टेंपरेचर चेक करें. कई बार बाहर की गर्म हवा कमरे को और ज्यादा गर्म कर देती है. वहीं शाम के समय जब सूरज ढ़ल जाए और हवा थोडी ठंडी हो जाए, तब क्रॉस वेंटिलेशन के लिए कमरे के दरवाजें और खिड़कियां खोल दें. इससे हवा का रास्ता बनता है और कमरा जल्दी ठंडा महसूस होने लगता है.

पानी

इसके अलावा अपने कमरे को ठंडा रखने के लिए आप एक बाल्टी में ठंडा पानी भरकर कमरे के कोने में रख दें या फिर तौलिया को गीला कर के खिड़की के पास टांग दें. इससे आसपास की हवा थोड़ी ठंडी महसूस होती है. इसके अलावा कमरे को धोकर या फिर फर्श पर पोछा लगाकर भी कमरे को ठंडा रख सकते हैं. 

इलेक्ट्रॉनिक्स

दिन में बेवजह लाइट, टीवी या दूसरे इलेक्ट्रॉनिक सामान चालू रखने से भी कमरा गर्म होता है. बिजली आने पर भी जरूरत न हो तो इन्हें बंद रखें. LED बल्ब कम गर्मी छोड़ते हैं, इसलिए पुराने बल्ब की जगह उनका इस्तेमाल बेहतर रहता है.

कपड़े

अगर रात में बिजली कटती है तो सूती चादर और हल्के कपड़े पहनें. कॉटन और लेनिन जैसे कपड़े शरीर को ज्यादा गर्म नहीं होने देते. इसके साथ ही ज्यादा मात्रा में पानी पिएं ऐसा करने से शरीर अंदर से ठंडा रहेगा.

छोटे-छोटे ये तरीके सुनने में साधारण लग सकते हैं, लेकिन तेज गर्मी और बिजली कटौती के समय राहत देने में काफी मदद कर सकते हैं. 

History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cool Room Without Ac Power Cut, No Electricity Room Cooling Tips, Keep Room Thanda Without Cooler, Light Jane Par Kamra Cool Kaise, Summer Survival Without Ac 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com