घर में एलोवेरा का पौधा होना शुभ माना जाता है. एलोवेरा का पौधा एक औषधीय पौधा है, जिसके बहुत से फायदे हैं. एलोवेरा सेहत, त्वचा और बालों के लिए बहुत फायदेमंद है. आजकल के लाइफ स्टाइल में ये पौधा बहुत लाभकारी माना गया है, क्योंकि हवा और पानी में प्रदूषण, तनाव, अनहेल्दी लाइफ स्टाइल और केमिकल वाले प्रॉडक्ट्स इस्तेमाल करने की वजह से बालों का झड़ना, ड्राई होना और डैंड्रफ जैसी कई दिक्कतें होना आम बात हो गई है. ऐसे में एलोवेरा का पौधा घर में लगाकर सेहत के साथ-साथ आप अपनी त्वचा और बालों का पूरा ध्यान रख सकते हैं.
एलोवेरा के फायदे
एलोवेरा में विटामिन ए, सी, ई, बी12, फोलिक एसिड और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं. इस वजह से इसे त्वचा की देखभाल, बालों के लिए, इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए बहुत फायदेमंद माना गया है.
त्वचा की देखभाल: एलोवेरा जेल चेहरे के दाग-धब्बे, मुंहासे और झुर्रियां कम करने में मदद करता है.
बालों के लिए: इसके ताजा जेल को बालों में लगाने से बाल कम झड़ते हैं और चमकदार होते हैं.
इम्यूनिटी बढ़ाने में: इसका जूस पीने से इम्यूनिटी बढ़ती है और पाचन भी ठीक रहता है.
घर में कैसे लगाएं एलोवेरा का पौधा
एक छोटा गमला लेकर उसके नीचे छेद कर लें. अब गमले के हिसाब से मिट्टी लें, और उसमें रेत और खाद मिला लें. उसके बाद एलोवेरा की जड़ वाला एक हिस्सा मिट्टी में लगाकर उसमें थोड़ा पानी डाल दें. हफ्ते में 2 से 3 बार पौधे को पानी देते रहें और इस गमले को कम धूप वाली जगह पर रखें. अब इस पौधे के बढ़ने का इंतजार करें. आप देखेंगे कि कुछ समय बाद ही एलोवेरा का पौधा बढ़ने लगा है.

एलोवेरा से कैसे बनाएं हेयर मास्क
ताजा एलोवेरा का जेल और नारियल का तेल, दही, प्याज का रस या जैतून का तेल इन सबको हेयर मास्क की तरह इस्तेमाल करें. इन्हें अगर हफ्ते में 2 से 3 बार लगाएंगे तो बाल सॉफ्ट, घने और शाइनी हो जाएंगे.
1) एलोवेरा जेल
ताजा एलोवेरा का जेल लेकर बालों की जड़ों में लगा लें और 30 मिनट बाद किसी माइल्ड शैंपू से बाल धो लें. इससे बाल कोमल होंगे.
2) एलोवेरा और नारियल का तेल
2 चम्मच एलोवेरा का जेल लें और उसमें 1 चम्मच नारियल का तेल मिला लें. अब इसे हल्का सा गर्म करके स्कैल्प पर मसाज करें. इससे आपके बालों का झड़ना काफी हद तक कम हो जाएगा.
3) एलोवेरा और दही
अगर आपके बालों में डैंड्रफ या बाल बहुत ज्यादा ड्राई हैं, तो एलोवेरा के जेल में 2 चम्मच दही मिलाकर बालों में पर लगाएं.
4) एलोवेरा और प्याज का रस
अगर आपके बाल बहुत झड़ रहे हैं तो एलोवेरा के जेल में थोड़ा सा प्याज का रस मिलाकर जड़ों में लगा लें. ये हेयर ग्रोथ तेज हो जाएगी.
5) एलोवेरा हेयर स्प्रे
फ्रिजी बालों के लिए एलोवेरा के जेल को पानी में मिलाकर स्प्रे वाली बोतल में भरकर रख दें. हर बार बाल धोने के बाद हल्का सा स्प्रे कर लें.
6) एलोवेरा और जैतून का तेल
मजबूत और घने बालों के लिए एलोवेरा जेल में जैतून का तेल मिलाकर लगाएं. इससे बाल तेजी से घने होंगे.

पौधे के ताजा एलोवेरा जेल से कोई साइड इफेक्ट नहीं होगा क्योंकि ये नेचुरल है. इसलिए एलोवेरा का पौधा आज ही अपने घर पर लगाएं और अपनी हेयर केयर रूटीन का हिस्सा बनाएं.
यह भी पढ़ें: चेहरे पर ग्लिसरीन लगाने से क्या फायदा होता है? स्किन एक्सपर्ट से जान लें
प्रस्तुति: दीपांशी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं