Stomach Problems: पेट में गुड़गुड़ होने लगती है तो गैस बनना भी शुरू हो जाती है. पेट की इस गैस के कारण पेट में दर्द भी शुरू हो जाता है. ऐसे में इस पेट की गैस (Stomach Gas) को दूर करने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे आजमाए जा सकते हैं. इन घरेलू नुस्खों में खानपान की उन चीजों का जिक्र किया जा रहा है जो पेट की गुड़गुड़ को बंद करती हैं, पेट में गैस बनने की प्रक्रिया को रोकती हैं और पेट को दर्द से राहत देती हैं. सबसे अच्छी बात है कि इन घरेलू उपायों को आजमाना आसान भी है और पेट की गैस दूर करने में असरदार भी.
डॉक्टर से जानिए एक दिन में कितना पानी पीना चाहिए, बोले किसी चार्ट को देखकर ना लगाएं अंदाजा
पेट की गैस के घरेलू उपाय | Stomach Gas Home Remedies
जीरा पानी - पेट में गैस बनने लगे तो जीरा पानी (Jeera Water) पीना शुरू किया जा सकता है. जीरा पानी पाचन को बेहतर करने में असरदार होता है और जीरा पानी पीकर पाचन में हो रही गड़बड़ी ठीक हो जाती है. एक गिलास पानी में एक चम्मच जीरा लेकर उबालने के लिए रख दें. 10 से 15 मिनट इस पानी को पकाने के बाद कप में निकालें और चाय की तरह पिएं. पेट की गैस से राहत मिलेगी.
-
NDTV World Summit 2026 में पहुंचे PM Modi, थोड़ी देर में होगा संबोधन -
NDTV World Summit 2026: पाकिस्तान और आतंकवाद के सवाल पर क्या बोले एस. जयशंकर? -
भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया, आंदोलनों के पीछे अक्सर बाहरी ताकतें- एस जयशंकर -
NDTV World Summit 2026 : 'जब तक समझौता हो ना जाए...' रूस-अमेरिका तेल डील पर क्या बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर? -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: 26/11 के जिक्र पर अमेरिका को जयशंकर का जबरदस्त जवाब -
'लोग ट्रैवल करते रहेंगे, दुनिया घूमना मुश्किल नहीं' - NDTV World Summit 2026 में बोले जुबिन करकारिया -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | Marco Rubio से मुंबई में मुलाकात पर घिरे S Jaishankar, विपक्ष को दिया जवाब -
एलन मस्क की उड़ने वाली गाड़ी नहीं, इस कार को पसंद करते हैं रेमंड चीफ गौतम सिंघानिया, खुद बताया कारण -
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह
डाइटीशियन ने बताए शाम के समय खाने के लिए कौनसे 10 स्नैक्स हैं बेस्ट, सेहत रहती है एकदम दुरुस्त
हींग - पाचन को सुधारने और पाचन की गड़बड़ी ठीक करने के लिए हींग का सेवन किया जा सकता है. इसे जस का तस खा सकते हैं या आधा चम्मच हींग को एक गिलास पानी में डालकर पी लें. पेट की गैस कम होती है और साथ ही पेट का दर्द कम होता है.
अजवाइन - छोटे-छोटे अजवाइन के दाने (Carom Seeds) पेट को बड़ा फायदा देते हैं. इन बीजों में थाइमोल नाम का कंपाउंड होता है जिससे पेट को खासा फायदा मिलता है. आधा चम्मच अजवाइन के दानों को एक गिलास पानी में गर्म करके पी सकते हैं.
अदरक की चाय - अदरक की दूध वाली नहीं बल्कि सादे पानी वाली चाय (Ginger Tea) को पीकर पेट की तकलीफ दूर हो सकती है. एक चम्मच घिसा अदरक लें और एक कप पानी में डालकर पका लें. इस चाय को छानें और इसमें एक चम्मच नींबू का रस मिला लें. इस चाय को पीने पर पेट की गैस दूर होती है.
नींबू का रस और बेकिंग सोडा - यह आसान सा देसी नुस्खा पेट की गैस छूमंतर कर देगा. एक गिलास पानी में एक चम्मच नींबू का रस और आधा चम्मच बेकिंग सोडा (Baking Soda) डालें और मिक्स करें. इस पानी को पीने पर गैस की दिक्कत दूर हो जाएगी. इससे पाचन की प्रक्रिया भी बेहतर होती है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
Nutritionist के बताए 10 आसान Tips से कभी नहीं बढ़ेगा घटाया हुआ वजनNDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं