आजकल कई लोग हेयरफॉल की समस्या से परेशान हैं. इसके पीछे खराब लाइफस्टाइल, अनहेल्दी डाइट, प्रदूषण समेत अन्य कई कारण माने जाते हैं. इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए कई लोग बाजार में मिलने वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं. लेकिन इनमें केमिकल मौजूद होने के कारण साइड इफेक्ट होने का खतरा बना रहता है. ऐसे में कुछ घरेलू उपाय ही बेहद फायदेमंद साबित होते हैं. इसी कड़ी में आज हम आपको एक नेचुरल हेयरमास्क के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप किचन में मौजूद मेथी-कलौंजी से आसानी से बना सकते हैं. आइए जानते हैं बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका...
हेयरमास्क बनाने के लिए जरूरी सामग्री
- मेथी दाना
- कलौंजी
- दही या नारियल तेल
कैसे बनाएं?
घर पर इस हेयरमास्क को बनाना बहुत ही ज्यादा आसान है. इसके लिए आप रात को 2 चम्मच मेथी दाना और 2 चम्मच कलौंजी को साथ मिलाकर आधा कप पानी में भिगोकर रख दें. सुबह दोनों चीजों को पानी के साथ मिक्सी में अच्छे से पीस लें. इसके बाद इस पेस्ट को कटोरी में निकाल लें और फिर 3 से 4 चम्मच गाढ़ा दही या नारियल तेल डालें. अब पूरे मिश्रण को अच्छे से मिक्स करें और आपका हेयर मास्क बनकर तैयार है.
कैसे करें इस्तेमाल?
इस होममेड हेयरमास्क को आप अपने स्कैल्प और बालों की जड़ों में लगाएं. इसके बाद 45 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर माइल्ड शैंपू से हेयरवॉश कर लें. इसके नियमित इस्तेमाल से आप हेयरफॉल और बालों से जुड़ी अन्य समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं.
कैसे होगा फायदा?
मेथी दाने में प्रोटीन, फोलिक एसिड समेत कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो बालों को मजूत बनाने में काफी मदद करते हैं. साथ ही इससे डैंड्रफ की समस्या से भी छुटकारा मिलता है. इसके अलावा कलौंजी में ऐसे एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो बालों को टूटने से बचाते हैं. साथ ही बालों का सफेद होना भी इससे कम होता है. इन दोनों चीजों से बना हेयरमास्क न केवल हेयरफॉल को कम करेगा, बल्कि बालों को मजूबत, सिल्की और मुलायम भी बनाएगा.
यह भी पढ़ें: नारियल, बादाम समेत इन 5 तरह का तेल करी पत्तों के साथ मिलाकर सिर पर लगाएं, मिलेंगे घने-मजबूत और लंबे बाल
यह भी पढ़ें: घुंघराले बाल रहेंगे हमेशा सिल्की, बस यह एक सफेद चीज नहाते हुए लगाइए, शोध में हुआ खुलासा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं