विज्ञापन

मानसून में ऑयली बालों से कैसे छुटकारा पाएं? अपनाएं जावेद हबीब का मुल्तानी मिट्टी वाला नुस्खा, जल्द दिखेगा फायदा

आज हम आपको मुल्तानी मिट्टी का एक नुस्खा बताने जा रहे हैं, जिससे आप बालों की इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं. इसकी जानकारी हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब ने फेसबुक पर वीडियो शेयर कर दी है.

मानसून में ऑयली बालों से कैसे छुटकारा पाएं? अपनाएं जावेद हबीब का मुल्तानी मिट्टी वाला नुस्खा, जल्द दिखेगा फायदा
बालों के लिए मुल्तानी मिट्टी का नुस्खा

Hair Oiliness Home Remedy: मानसून का सीजन गर्मी से राहत तो दिलाता ही है, लेकिन अपने साथ कई समस्याएं भी लेकर आता है. इस समय नमी काफी ज्यादा बढ़ जाती है जिससे त्वचा और बालों से जुड़ी कई समस्याएं होने लगती हैं. अगर बालों की बात की जाए तो, नमी के कारण बाल काफी चिपचिपे और ऑयली नजर आने लगते हैं. साथ ही इससे स्कैल्प के पोर्स बंद हो जाते हैं और डैंड्रफ जैसी समस्या भी बढ़ जाती है. इससे छुटकारा पाने के लिए कई लोग बाजार में मिलने वाले शैंपू और बाकी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं, लेकिन इनमें केमिकल होने के कारण साइड इफेक्ट का खतरा भी साथ बना रहता है. इसी कड़ी में आज हम आपको मुल्तानी मिट्टी का एक नुस्खा बताने जा रहे हैं, जिससे आप बालों की इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं. इसकी जानकारी हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब ने फेसबुक पर वीडियो शेयर कर दी है. 

नुस्खे के लिए जरूरी सामग्री

  • मुल्तानी मिट्टी
  • पानी
  • दही (अगर आपको बाल मॉइस्चराइज करने हैं तो)
Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: AI

बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका

इस नुस्खे के लिए पहले एक कटोरी में 3-4 चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें और जरूरत अनुसार पानी मिला लें. अब दोनों को मिक्स कर एक पेस्ट तैयार कर लें. आप इसमें दही भी मिला सकते हैं, लेकिन जावेद हबीब ने नुस्खे में पानी का ही इस्तेमाल किया है. अब पेस्ट को 5-10 मिनट के लिए छोड़ दें. इसके बाद पहले बालों को अच्छे से सुलझाएं और फिर इस पेस्ट को अपने बालों में लगाएं. इसे लगाने के लिए आप ब्रश की भी मदद ले सकते हैं, वरना आप हल्के हाथों से लगा सकते हैं. इसके बाद इस हेयर मास्क को 5-10 मिनट के लिए लगा रहने दें. इसके बाद हेयरवॉश के लिए पहले बालों में थोड़ा पानी डालें और फिर हल्के हाथों से मसाज करते हुए धो लें. इससे आपके बालों की चिपचिपाहट और ऑयलीनेस चली जाएगी.

इस बात का रखें ध्यान

आप मुल्तानी मिट्टी का हेयरमास्क लगाने के बाद उसे कड़क होने के लिए न छोड़ें. ऐसा करने से हेयरवॉश के समय बाल टूट सकते हैं. इसके अलावा आप हेयरवॉश के दौरान जरूरत अनुसार माइल्ड शैंपू का इस्तेमाल कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Homemade Facial: घर पर करें पार्लर जैसा महंगा फेशियल, टैनिंग से मिलेगा छुटकारा, चमक उठेगा चेहरा

यह भी पढ़ें: चेहरे पर एलोवेरा लगाने से क्या होता है? जानिए एलोवेरा स्किनकेयर के लिए हमेशा से एक बेहतरीन क्यों है

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News, Multani Mitti
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com