विज्ञापन

क्या बालायाम योग करने से बाल लंबे हो जाते हैं? एक्सपर्ट से जानें नाखूनों को आपस में रगड़ने से क्या होता है

बालायाम योग को बालों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. दावा किया जाता है कि नाखूनों को आपस में रगड़ने से बालों की ग्रोथ तेज हो सकती है. आइए जानते हैं इसपर एक्सपर्ट की राय-

क्या बालायाम योग करने से बाल लंबे हो जाते हैं? एक्सपर्ट से जानें नाखूनों को आपस में रगड़ने से क्या होता है
नाखूनों को आपस में रगड़ने से क्या होता है?
(Photo Credit: NDTV)

हर किसी की चाहत होती है कि उनके बाल लंबे हों, घने दिखें और बालों में हमेशा एक शाइन बनी रहे. इसके लिए लोग तमाम तरह के तरीके आजमाते हैं. कोई बालों पर महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स लगाता है, तो कोई घरेलू नुस्खे आजमाने लगता है. इन्हीं नुस्खों में से एक है बालायाम योग करना. इस योग में दोनों हाथों के नाखूनों को आपस में रगड़ा जाता है. आपने भी सुना होगा कि नाखूनों को आपस में रगड़ने से बालों को लंबा किया जा सकता है. लेकिन क्या वाकई ऐसा है? आइए जानते हैं इसे लेकर एक्सपर्ट क्या कहते हैं- 

नाखूनों को आपस में रगड़ने से क्या होता है?

इसे लेकर फेमस डर्मेटोलॉजिस्ट जुश्या भाटिया सरीन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में डॉक्टर सरीन बताती हैं, बालायाम को बालों के लिए बेहद फायदेमंद एक्सरसाइज माना जाता है. दावा किया जाता है कि इसे करने से स्कैल्प में ब्लड फ्लो बेहतर होता है और बालों की ग्रोथ में मदद मिलती है. हालांकि, इस तरीके को लेकर अभी पर्याप्त वैज्ञानिक सबूत मौजूद नहीं हैं. यानी ऐसी पर्याप्त स्टडी नहीं हैं, जिनसे यह साफ तौर पर साबित हो सके कि बालायाम करने से बाल लंबे या घने होते हैं. लेकिन इसके काम करने को लेकर दो तरह की थ्योरी बताई जाती हैं. 

ब्लड फ्लो होता है बेहतर

डर्मेटोलॉजिस्ट कहती हैं पहली थ्योरी के अनुसार, नाखूनों को रगड़ने से नाखूनों के नीचे मौजूद नसें स्टिम्युलेट होती हैं. इससे ब्लड फ्लो बेहतर होता है, बेहतर ब्लड सप्लाई से बालों की जड़ों तक ज्यादा पोषक तत्व पहुंचने में मदद मिलती है.

दूसरी थ्योरी क्या कहती है?

दूसरी थ्योरी के मुताबिक, नाखूनों को आपस में रगड़ने से शरीर में कुछ केमिकल सिग्नल बन सकते हैं. ये सिग्नल स्कैल्प में बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देने में मदद कर सकते हैं. हालांकि, इस दावे को साबित करने के लिए भी पर्याप्त वैज्ञानिक रिसर्च नहीं है.

कितनी देर करें बालायाम योग?

डर्मेटोलॉजिस्ट कहती हैं, दिन में दो बार 5 से 10 मिनट तक नाखूनों को आपस में रगड़ने की सलाह दी जाती है. दावा किया जाता है कि इससे हेयर फॉल कम हो सकता है या बालों की ग्रोथ में मदद मिल सकती है. ऐसे में आप भी इस तरीके को आजमाकर देख सकते हैं, लेकिन इसके फायदे को लेकर वैज्ञानिक प्रमाण अभी सीमित हैं.

यह भी पढ़ें- बच्चों वाले घर में जरूर रखें ये 5 पौधे, एक्सपर्ट ने बताए कमाल के फायदे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Yoga, Haircare, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com