हेल्दी स्किन के लिए एक अच्छा स्किन केयर रूटीन होना बेहद जरूरी है. वहीं, कई लोग अपने स्किन केयर में रेटिनॉल को जरूर शामिल करते हैं. रेटिनॉल विटामिन A का एक रूप होता है, जो खासकर एजिंग के लक्षणों को कम करने में मदद कर सकता है. ये कोलेजन प्रोडक्श को बढ़ाकर झुर्रियों और फाइन लाइंस को कम करने में मदद कर सकता है. इसके अलावा रेटिनॉल का इस्तेमाल कुछ हद तक पिगमेंटेशन को साफ करने में भी असर दिखा सकता है. हालांकि, इन तमाम फायदों के लिए रेटिनॉल को सही तरीके से लगाना जरूरी है. इसी कड़ी में फेमस डर्मेटोलॉजिस्ट जुशिया भाटिया सरीन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने रेटिनॉल इस्तेमाल करने का सही तरीका बताया है. स्किन एक्सपर्ट कहती हैं, अगर आप अपने चेहरे पर रेटिनॉल लगाते हैं, तो इससे पहले 5 बातों को ध्यान में रखना जरूरी है. आइए जानते हैं इनके बारे में-
नंबर 1- रेटिनॉल को सही टाइम पर लगाएं
डर्मेटोलॉजिस्ट रेटिनॉल को हमेशा रात के समय चेहरे पर लगाने की सलाह देती हैं. डॉक्टर सरीन कहती हैं, सूरज की किरणें रेटिनॉल को डिसइंटीग्रेट करती हैं, इसलिए इसे दिन में लगाने से बचना चाहिए.
नंबर 2- चेहरे पर सही जगह लगाएं रेटिनॉलडर्मेटोलॉजिस्ट कहती हैं, रेटिनॉल को कभी भी पूरे चेहरे पर नहीं लगाना चाहिए. खासकर आंखों के आसपास, नाक के किनारों पर और मुंह के आसपास इसे लगाने से बचें. यहां की स्किन बहुत सेंसिटिव होती है. आंखों के पास, मुंह के पास या नाक के किनारों पर रेटिनॉल लगाने से जलन, खुजली या रेडनेस की परेशानी बढ़ सकती है.
नंबर 3- एक बार में चेहरे पर कितना रेटिनॉल लगाना चाहिए?स्किन एक्सपर्ट कहती हैं, पूरे चेहरे के लिए रेटिनॉल की केवल 2 बूंद काफी होती हैं. ज्यादा मात्रा में लगाने पर ज्यादा फायदे नहीं होते हैं. इससे अलग चेहरे पर जलन की परेशानी बढ़ सकती है. इसलिए ड्रॉपर की मदद से केवल दो बूंद रेटिनॉल डालें और इसे हल्के हाथों से चेहरे पर लगा लें.
नंबर 4- चेहरा धोने के तुरंत बाद न लगाएंडॉक्टर के मुताबिक, चेहरा धोने के तुरंत बाद रेटिनॉल नहीं लगाना चाहिए. इससे अलग मुंह धोने के बाद करीब 10 मिनट तक रुकें, फिर रेटिनॉल लगाएं. इससे जलन या दूसरे साइड इफेक्ट्स का खतरा कम होता है.
नंबर 5- रेटिनॉल लगाने के बाद चेहरे पर क्या लगाएं?इन सब से अलग डर्मेटोलॉजिस्ट कहती हैं, रेटिनॉल लगाने के बाद चेहरे पर एक अच्छा मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं. इससे स्किन में नमी बनी रहती है और ड्राईनेस कम होती है. खासकर अगर आपकी स्किन पहले से ही ड्राई या सेंसिटिव है, तो मॉइस्चराइजर इस्तेमाल करना और जरूरी है.
इन बातों का भी रखें ध्यानअगर आपने पहले कभी रेटिनॉल इस्तेमाल नहीं किया है, तो इसे धीरे-धीरे अपने स्किनकेयर रूटीन में शामिल करें. यानी शुरुआत में केवल थोड़ी मात्रा में लगाकर देखें. अगर रेटिनॉल लगाने के बाद लगातार ज्यादा जलन, रेडनेस, सूजन या खुजली की परेशानी हो, तो एक बार एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें.
यहां देखें वीडियो-
यह भी पढ़ें- चेहरे पर ग्लिसरीन लगाने से क्या फायदा होता है? स्किन एक्सपर्ट से जान लें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं