Weight Loss: फिट रहने के लिए और मोटापा कम करने के लिए लोग इंटरमिटेंट फास्टिंग करते हैं. इंटरमिटेंट फास्टिंग में एक समयावधि में ही खाना खाया जाता है और समय का ध्यान रखते हुए कुछ घंटों के लिए व्यक्ति कुछ नहीं खाता है. ज्यादातर खाना ना खाने की विंडो यानी फास्टिंग का समय 8, 12 या फिर 16 घंटों का होता है. जैसे अगर किसी ने शाम 8 बजे खाना खाया है तो वह अगली सुबह 8 बजे के बाद ही कुछ खाएगा. इस तरह इंटरमिटेंट फास्टिंग (Intermittent Fasting) की जाती है. लेकिन, इंटरमिटेंट फास्टिंग जितनी आसान लगती है उतनी होती नहीं है. इंटरमिटेंट फास्टिंग में कुछ बातों का खास ध्यान रखने की जरूरत होती है नहीं तो मोटापा कम होने के बजाय बढ़ भी सकता है या फिर व्यक्ति कई बार बीमार भी पड़ जाता है या उसे कमजोरी महसूस होने लगती है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इंटरमिटेंट फास्टिंग किस तरह से करनी चाहिए या इंटरमिटेंट फास्टिंग में किन बातों का ध्यान रखना चाहिए यह बता रही हैं डाइटीशियन रिचा गंगानी. रिचा का कहना है कि इंटरमिटेंट फास्टिंग में आपका शरीर क्लीनिंग मोड में चला जाता है. इंटरमिटेंट फास्टिंग ना सिर्फ वजन घटाने का अच्छा तरीका है बल्कि इससे रिवर्स एजिंग होने लगती है यानी शरीर जवां बना रहता है. लेकिन, इंटरमिटेंट फास्टिंग में लोग अक्सर ही कुछ गलतियां कर बैठते हैं.
बड़ी विंडो चुनना - इंटरमिटेंट फास्टिंग की पहली गलती है कि अगर आप अभी-अभी इंटरमिटेंट फास्टिंग शुरू कर रहे हैं और बिगिनर हैं तो इंटरमिटेंट फास्टिंग की बड़ी विंडो नहीं चुननी चाहिए यानी बहुत ज्यादा घंटों के लिए इंटरमिटेंट फास्टिंग नहीं करनी चाहिए बल्कि कुछ घंटे जैसे 14-10 या 16-8 विंडो से शुरूआत करनी चाहिए.
बिना जाने फास्ट तोड़ देना - इंटरमिटेंट फास्टिंग में जब मन चाहे तब अपना फास्ट ना तोड़ें. जैसे अगर आपको लगता है नारियल पानी, फलों का जूस या फल फास्टिंग (Fasting) के घंटों में खा लिए जाएं तो फास्ट नहीं टूटेगा, तो ऐसा नहीं होता है और इससे इंटरमिटेंट फास्टिंग टूट सकती है.
पोषक तत्व ना लेना - इस बात का खास ख्याल रखना जरूरी है कि आप अपने खानपान में जरूरी पोषक तत्वों को शामिल करें. प्रोटीन, फैट्स और फाइबर से भरपूर फूड्स को अपनी ईटिंग विंडो (Eating Window) में जरूर खाना चाहिए.
इंटरमिटेंट फास्टिंग के मैथड्स
16 से 8 मेथड - इस मैथड में 8 घंटों के लिए फास्ट रखा जाता है और 16 घंटे कुछ भी खाया जा सकता है. आप 12 से 8 बजे तक, 11 से 7 बजे तक या 1 से 9 बजे के बीच इंटमिटेंट फास्टिंग कर सकते हैं.
5 से 2 मेथड - इंटरमिटेंट फास्टिंग के इस मैथड में आप हफ्ते में 5 दिन जो चाहे खा सकते हैं लेकिन आपको बाकी 2 दिन पूरी तरह से फास्ट रखना होता है. यह फास्टिंग का गंभीर तरीका है.
14 से 10 मेथड - इस मैथड से इंटरमिटेंट फास्टिंग करने पर 10 घंटे खाया जाता है और 14 घंटे फास्ट रखा जाता है. बिगिनर्स के लिए इसे ज्यादातर सही कहा जाता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
Nutritionist के बताए 10 आसान Tips से कभी नहीं बढ़ेगा घटाया हुआ वजनNDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं